अलग-अलग राज्यों में फंसे यूपी के 65 हजार लोगों को वापस लेकर आए: अपर मुख्य सचिव गृह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अलग-अलग राज्यों में करीब 65 हजार से ज्यादा लोगों को प्रदेश वापस लाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं वह 'जनसुविधा' पोर्टल पर रजिस्टर करवाएं हम उन्हें वापस लाएंगे।
CM has issued orders today to allow the operation of industries during Lockdown 3.0. Industries must follow the guidelines as mentioned in the advisory issued by Central Government. All safety precautions and protocol must be followed: Additional Chief Secy (Home) Awanish Awasthi pic.twitter.com/EE81jac0gB
— ANI UP (@ANINewsUP) May 5, 2020विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह ने ये बातें मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योगों के सशर्त संचालन की अनुमति दे दी है। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए प्रोटोकॉल व सुरक्षा नियमों को पूरी तरह पालन करना होगा।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड अस्पतालों में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मरीजों की पहचान के लिए टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाने, डॉक्टरों व पैरामेडिकल के प्रशिक्षण कार्य में भी तेजी लाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए जरूरी है कि अस्पतालों में निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट (अस्पताली कचरे) के निस्तारण का समुचित प्रबंध हो क्योंकि इधर-उधर फेंका गया अस्पताली कचरा, मास्क, ग्लब्स, या मरीजों के इस्तेमाल किए गए सामानों से कोरोना वायरस सामान्य व्यक्ति में भी फैल सकता है। प्रदेश में नई टेस्टिंग लैब की स्थापना के साथ ही वहां पर बॉयो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।CM has issued orders today to allow the operation of industries during Lockdown 3.0. Industries must follow the guidelines as mentioned in the advisory issued by Central Government. All safety precautions and protocol must be followed: Additional Chief Secy (Home) Awanish Awasthi pic.twitter.com/EE81jac0gB
— ANI UP (@ANINewsUP) May 5, 2020
मनरेगा के तहत काम देने में यूपी दूसरे नंबर पर
अवस्थी ने बताया कि विभिन्न राज्यों से 10 से अधिक ट्रेनें प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को लेकर प्रदेश में आ चुकी हैं। पांच-छह ट्रेनों के मंगलवार को आने की संभावना है। विभिन्न राज्यों से 9 ट्रेनें चल चुकी हैं। 6 और ट्रेनों के चलने पर सहमति हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 58,906 ग्राम पंचायतों में से 37694 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसमें 15,46,896 अकुशल श्रमिक कार्य कर रहे हैं। मनरेगा के तहत कार्यरत अकुशल श्रमिकों की संख्या के आधार पर देश में यूपी दूसरे स्थान पर है।
हॉटस्पॉट में 8 लाख से ज्यादा मकान चिह्नित
अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के 428 हॉटस्पॉट क्षेत्र के 286 थानों के तहत 8,13,223 मकान चिह्नित किए गए हैं। कुल 46,35,516 लोगों को चिह्नित किया गया है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की संख्या 1899 है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 21,899 वाहनों का चालान करते हुए 1501 वाहन जब्त किए गए। फेक न्यूज के तहत अब तक 742 मामलों की जानकारी लेते हुए साइबर सेल को सूचित किया गया है।
123 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा
अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में स्थापित 5713 क्रय केंद्रों के माध्यम से लगभग 123.10 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। निशुल्क खाद्यान्न वितरण के दूसरे चरण में प्रचलित कुल 3,50,45,249 राशन कार्डों के सापेक्ष मई में लगभग 2,15,37,165 कार्डों पर 68,74,788 मीट्रिक टन खाद्यान्न का निशुल्क वितरण किया गया है।