फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Over 500 birth and death certificates stuck due to server failure

Lucknow News: सर्वर ठप होने से करीब 500 से अधिक जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अटके

Fri, 12 Dec 2025 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Over 500 birth and death certificates stuck due to server failure
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। शहर के अस्पतालों, नगर निगम में बृहस्पतिवार को जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बन सके। परिजन अस्पताल व नगर निगम कार्यालय गए, मगर उन्हें निराश लौटना पड़ा। जन्म-मृत्यु पंजीकरण का सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल का सर्वर ठप होने से यह समस्या हुई। कई अस्पतालों ने काउंटर पर सर्वर न होने की बात कहकर नोटिस चस्पा करा दिया। देर शाम सर्वर सही होने पर पोर्टल चला। इससे 500 से अधिक जन्म व मृत्यु प्रमाण का पंजीकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

शहर के जच्चा-बच्चा केंद्रों, महिला अस्पतालों, पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया, बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, बीआरडी, राम सागर मिश्र समेत अन्य अस्पतालों से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होते हैं। नगर निगम भी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करता है। हर जगह मिलाकर रोजाना 500 से अधिक जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वीरागंना अवंतीबाई महिला अस्पताल (डफरिन) पहुंचीं सबा ने बताया कि वह अपने बेटे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सुबह 11 बजे अस्पताल पहुंची थीं। करीब एक घंटे तक वह रुकी रहीं, लेकिन पोर्टल न चलने से जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन सका। काउंटर पर अफसरों ने नोटिस चस्पा कर दिया कि पोर्टल न चलने से जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन पाएंगे। कर्मचारियों ने दोपहर के बाद अफसरों से सीआरएस पोर्टल में आ रही गड़बड़ी की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने सीएमओ कार्यालय में काम देख रहे अनिल दुबे और सीआरएस की डिप्टी डायरेक्टर दिव्या जैन को समस्या की जानकारी दी है।डफरिन की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने बताया कि पोर्टल में गड़बड़ी की वजह से प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सके। बलरामपुर के अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु ने बताया कि सर्वर की दिक्कत से मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed