फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Outsiders will not allowed to enter Ayodhya, administration preparations for Kartik Purnima fair

आज से बाहरी लोग नहीं आ सकेंगे अयोध्या, कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन की तैयारी शुरू 

Fri, 20 Nov 2020 07:46 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 20 Nov 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
Outsiders will not allowed to enter Ayodhya, administration preparations for Kartik Purnima fair
कार्तिक पूर्णिमा स्नान - फोटो : अमर उजाला

परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या में गुरुवार तो दूसरे जिलों में आज रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। बाहर के लोगों को अयोध्या नहीं आने दिया जाएगा। गुरुवार को कमिश्नर व आईजी की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए गए। कमिश्नर एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक के दूसरे चरण में पुलिस महानिरीक्षक संजीव गुप्ता, मंडल के सभी जनपदों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इसमें कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए वादों के निस्तारण में तेजी लाने और अन्य परंपरागत त्योहारों को मनाने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि परिक्रमा मेले को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किया जाए और राष्ट्रीय राजमार्ग को पूर्ण रूप से चलने दिया जाए। बाहर के लोग न आए और कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। स्थानीय लोगों को स्थानीय स्तर पर ही त्योहार मनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। 
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि आज ही से अयोध्या में रूट डायवर्जन किया जाए और 20 नवंबर से अन्य जिले डायवर्जन करें। बाहर के लोगों को अयोध्या में न आने दिया जाए। अयोध्या के रौनाही टोल प्लाजा पर ज्यादा भीड़ एकत्र होती है। यहां भीड़ न होने दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि शासन के निर्देश के मुताबिक पूर्व में निर्णय लिया जा चुका है कि बाहरी लोग अयोध्या में अनावश्यक रूप से न आएं और कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए अपने घरों में त्योहार आदि मनाएं। छठ आदि का पर्व भी उसी तरह मनाया जाए इसके लिए साफ-सफाई नगर निगम से किया जाएगा। पुलिस और मजिस्ट्रेट अधिकारी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed