फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Our task has been completed says Praveen Togadiya.

राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के साथ हमारा काम पूरा : प्रवीण तोगड़िया

Wed, 13 Nov 2019 12:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Nov 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Our task has been completed says Praveen Togadiya.
डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद से अलग होकर ‘अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद’ (अहिप या एएचपी) बनाकर मंदिर मुद्दे पर अभियान चला रहे डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के साथ उनका काम पूरा हो गया है। जल्द ही वे अयोध्या जाकर ‘रामलला’ के दर्शन करेंगे और संघर्ष में सफलता प्रदान करने के लिए आभार जताएंगे।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से फोन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे हिंदू समाज के जनजागरण के लिए काम करते रहेंगे। जरूरत पड़ी तो कार्यकर्ता सेवादार के रूप में भी काम करेंगे।
विज्ञापन


तोगड़िया ने कहा कि वे 27 वर्ष की उम्र में इस आंदोलन से जुड़े थे। आज जब प्रभु राम का मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया तो उनके जीवन का एक उद्देश्य पूरा हो गया। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन हिंदुत्व की चेतना के जागरण का हिस्सा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय से मंदिर के पक्ष में निर्णय आने के साथ इस अभियान का एक चरण पूरा हुआ। लेकिन अभी हिंदुत्व की चेतना को लेकर कई काम बाकी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने निर्माण की भूमिका केंद्र सरकार को सौंपी है। इसलिए भविष्य की रूपरेखा उसे ही बनानी है। इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। हालांकि हिंदू होने के नाते समाज से उनके लिए कोई भूमिका तय होती है या उन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें अमुक काम करना चाहिए तो वे उसे करेंगे।

1 दिसंबर को दिल्ली में बैठक

अहिप के संयुक्त प्रांत संगठन मंत्री वेद प्रकाश सचान ने बताया कि 1 दिसंबर को दिल्ली में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति तय होगी। सचान ने कहा कि अगर मंदिर निर्माण जन सहभागिता से होता है तो अहिप कार्यकर्ता उसमें सक्रियता से जुटेंगे और मंदिर निर्माण करने वाली संस्था का सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed