{"_id":"67fead7d27da09b87c044d0b","slug":"ors-powder-and-medical-kits-to-remain-in-schools-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1159202-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विद्यालयों में रहेगा ओआरएस पाउडर व मेडिकल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विद्यालयों में रहेगा ओआरएस पाउडर व मेडिकल किट
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश में गर्मी के बढ़ते तेवरों के बीच बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बेसिक व माध्यमिक के स्कूलों में ओआरएस पाउडर व मेडिकल किट रखने का निर्देश दिया गया है। इसकी व्यवस्था कंपोजिट ग्रांट से की जाएगी।
पिछले दिनों चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने भी महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र भेजकर प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में मेडिकल किट की व्यवस्था करने का सुझाव दिया था। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यालयों में ओआरएस पाउडर, पैरासीटामॉल, मेट्रोजिल, बैंडिड आदि आवश्यक दवाएं रखी जाएं।
उन्होंने कहा है कि समग्र शिक्षा के तहत विद्यालयों को दी जाने वाली कंपोजिट ग्रांट से आवश्यक दवाएं व फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था स्कूलों में की जाए। इन दवाइयों को देने से पहले किसी चिकित्सक से सलाह लें लें। दवाओं के एक्सपायर डेट का भी ध्यान रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने इसे अच्छी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से गर्मी बढ़ रही है, ऐसे में स्कूलों में यह व्यवस्था होना जरूरी है।