फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Organizing Bhajan Sandhya and Bhandara

Lucknow News: भजन संध्या और भंडारे का आयोजन

Fri, 22 Aug 2025 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 22 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Organizing Bhajan Sandhya and Bhandara
वसुधा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को गोमतीनगर सि्थत श्री राधामाधव देवस्थानम मंदिर में
लखनऊ। वसुधा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को गोमतीनगर सि्थत श्री राधामाधव देवस्थानम मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई गई। मंदिर में शंख, घंटे, मजीरा और ढोलक की थाप के बीच श्रीकृष्ण भक्ति से सराबोर भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां लगाई गईं। भजन मंडली ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोपियों से उनके प्रेम और माता यशोदा से उनके स्नेह से जुड़े भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। साथ में महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत प्रचारक कौशल, क्षेत्र प्रचारक अनिल भाई साहब, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला भी मौजूद रहे। शाम छह बजे भंडारा किया गया।

वसुधा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को गोमतीनगर सि्थत श्री राधामाधव देवस्थानम मंदिर में

वसुधा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को गोमतीनगर सि्थत श्री राधामाधव देवस्थानम मंदिर में

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed