{"_id":"5d662bee8ebc3e01403168f9","slug":"orders-of-additional-responsibility-to-engineers-cancelled-former-irrigation-minister-decision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभियंताओं को दिए गए अतिरिक्त चार्ज रद्द करने के आदेश, पूर्व सिंचाई मंत्री ने लिया था फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियंताओं को दिए गए अतिरिक्त चार्ज रद्द करने के आदेश, पूर्व सिंचाई मंत्री ने लिया था फैसला
Wed, 28 Aug 2019 12:53 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
dharampal singh
सिंचाई विभाग में 20 अगस्त को अधिशासी अभियंताओं को अतिरिक्त चार्ज दिए जाने का आदेश रद्द कर दिया गया है। पूर्व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के इस्तीफा देने के दिन ही अतिरिक्त चार्ज देने का फैसला किया गया था। इसे अनुचित मानते हुए अतिरिक्त चार्ज देने के सभी छह आदेश रद्द कर दिए गए हैं।
सिंचाई विभागाध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने अतिरिक्त चार्ज दिए जाने संबंधी आदेश को रद्द करने के निर्देश दे दिए हैं। यहां बता दें कि धर्मपाल सिंह समेत चार मंत्रियों से मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक एक दिन पहले 20 अगस्त को इस्तीफा मांग लिया गया था।
ये भी पढ़ें : जाते-जाते अतिरिक्त चार्ज का खेल कर गए पूर्व सिंचाई मंत्री धर्मपाल, जानें ये पूरा मामला
विज्ञापन
सिंचाई विभाग में उसी दिन छह अधिशासी अभियंताओं को अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया। यह आदेश प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी किए गए थे। आदेश में यह भी लिखा है कि इन्हें तत्कालीन सिंचाई मंत्री के निर्देशों के क्रम में जारी किया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता, सरयू नहर खंड, झांसी सुंदरलाल वर्मा को ड्रेनेज खंड-2 खलीलाबाद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। अधिशासी अभियंता वाल्मी संगठन नरेंद्र कुमार यादव को बाण सागर नहर निर्माण खंड-8 मिर्जापुर, अधिशासी अभियंता स्टाफ अधिकारी (पिम) अनुश्रवण गोरखपुर अजय कुमार चौधरी को शारदा सहायक खंड-23 आजमगढ़, अधिशासी अभियंता अनुसंधान एवं नियोजन खंड वाराणसी सुशील यादव को सिरसी बांध प्रखंड मिर्जापुर और अधिशासी अभियंता संबद्ध मुख्य अभियंता गोंडा अखिलेश कुमार सिंह को चित्तौड़गढ़ बांध निर्माण खंड बलरामपुर का अतिरिक्त चार्ज दे दिया। इसी तरह एक अन्य अधिशासी अभियंता को भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया।