फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Orders ignored, traffic nodal officers not posted in schools

Lucknow News: आदेश हवा, स्कूलों में नहीं तैनात किए यातायात नोडल अधिकारी

Fri, 16 Jan 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Orders ignored, traffic nodal officers not posted in schools
लखनऊ। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी राजधानी के स्कूलों के बाहर यातायात की समस्या बरकरार है। संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने हाल में ही स्कूल प्रबंधनों के साथ बैठक कर ट्रैफिक के संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा था। बावजूद इसके इनकी तैनाती नहीं की गई है, जिससे अव्यवस्था जारी है। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित का कहना है कि स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीआईओएस को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि हजरतगंज इलाके में जाम न लगे, इसके लिए स्कूलों की छुट्टी के समय पुलिसकर्मी मुस्तैद किए जा रहे हैं। अभिभावकों और स्कूली वैन चालकों से सड़क पर वाहन नहीं खड़े करने के लिए भी कहा जा रहा है। पुलिस की कार्यवाही के बावजूद स्कूलों के बाहर अव्यवस्था बरकरार है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने बच्चों की सुरक्षा के लिए रणनीति बनाने के निर्देश दिए थे। स्पष्ट कहा था कि पांचवीं तक के बच्चों को स्कूल परिसर के भीतर ही उतारा जाए। परिसर से ही छुट्टी के बाद उन्हें ले जाने के लिए कहा गया था। हालांकि, अब भी स्कूल वैन चालक और अभिभावक बच्चों को सड़क पर ही उतार रहे हैं। इससे हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क पर उतरे थे अफसर, नहीं निकला निदान

स्कूलों के बाहर होने वाली अव्यवस्था को दूर करने के लिए कई साल से प्रयास किया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन के अफसर लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार समस्या के निदान के लिए खुद सड़क पर उतरे थे। कुछ दिन तक स्कूलों के बाहर यातायात सामान्य भी रहा, लेकिन बाद में ट्रैफिक फिर बेपटरी हो गई।






आधी सड़क तक स्कूल वैन का कब्जा

वैन चालकों की मनमानी से स्कूलों के बाहर सबसे ज्यादा अराजकता रहती है। आधी सड़क तक वैन चालकों का कब्जा रहता है। सड़क के दोनों तरफ वैन खड़ी रहती है। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल प्रबंधन भी वैन को परिसर में खड़ी नहीं होने देते हैं, जिससे समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed