फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Order on recruitment in inter colleges.

इंटर कॉलेजों में 7000 पदों पर भर्ती पर बड़ा फैसला!

Tue, 23 Dec 2014 04:53 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Dec 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
Order on recruitment in inter colleges.

माध्यमिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित शिक्षक व प्रवक्ता के 7000 से अधिक पदों के लिए जनवरी से होने वाली परीक्षाओं के लिए ऑप्टिकल मेमोरी रीडर (ओएमआर) शीट कोषागारों में रखी जाएंगी।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में मंडलायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे जिलाधिकारियों के माध्यम से व्यवस्था सुनिश्चित करें।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रवक्ता के 1,117 व प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के 6,028 पदों के लिए वर्ष 2013 में विज्ञापन निकाला था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होते ही यह मामला हाईकोर्ट में फंस गया।
विज्ञापन


बोर्ड ने हाईकोर्ट से स्थिति साफ करा ली है। इसलिए बोर्ड की मंशा जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की है। बोर्ड ने 11 मंडलों में शिक्षक भर्ती परीक्षा कराने का निर्णय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तारीखों में होगी परीक्षा

Order on recruitment in inter colleges.

परीक्षाएं 25 जनवरी, 1 फरवरी, 8 फरवरी, 15 फरवरी व 22 फरवरी को दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे व अपराह्न 2 से 4 बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए विशेष एहतियात बरते जा रहे हैं।

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को दी गई है।

परीक्षा शुरू होने से पहले सीलबंद प्रश्नपत्र तथा ओएमआर शीट के पैकेट मंडल मुख्यालयों पर पहुंच जाएंगे, जिसे कोषागारों में सुरक्षित रखाने की व्यवस्था की जाए।

दागी स्कूल नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

Order on recruitment in inter colleges.

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों व जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि प्रशिक्षित स्नातक तथा प्रवक्ता संवर्ग की जनवरी और फरवरी में होने वाली परीक्षाओं के लिए ऐसे स्कूलों को केंद्र बनाया जाएगा जो दागी नहीं होंगे।

परीक्षा आगरा, इलाहाबाद, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी व फैजाबाद मंडलों में आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने केंद्र निर्धारण के लिए शिक्षाधिकारियों को अच्छी छवि वाले स्कूलों की सूची तत्काल चयन बोर्ड को भेजने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed