फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Order issued to payment of pension to employees in Uttar Pradesh.

यूपी: मार्च में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 10 तक मिलेंगे पेंशन भुगतान के आदेश

Sun, 06 Mar 2022 03:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Mar 2022 03:41 PM IST
सार

यूपी में तीन मार्च को शासन स्तर पर पेंशन भुगतान आदेश जारी करने संबंधी कार्यवाही की समीक्षा में पता चला कि कई मंडलों में आहरण-वितरण अधिकारियों (डीडीओ) के स्तर से आवश्यक अभिलेख अपलोड न होने से पेंशन भुगतान आदेश जारी करने में कठिनाई आ रही है। इस पर आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Order issued to payment of pension to employees in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का पेंशन भुगतान आदेश तय तिथि तक ऑनलाइन जारी करने की व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। मार्च में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के पेंशन भुगतान आदेश हर हाल में 10 मार्च तक जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश सरकार पेंशन भुगतान की ऑनलाइन पेंशन स्वीकृति प्रणाली लागू की है। तीन मार्च को शासन स्तर पर पेंशन भुगतान आदेश जारी करने संबंधी कार्यवाही की समीक्षा में पता चला कि कई मंडलों में आहरण-वितरण अधिकारियों (डीडीओ) के स्तर से आवश्यक अभिलेख अपलोड न होने से पेंशन भुगतान आदेश जारी करने में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन


निदेशक पेंशन सत्येंद्र कुमार ने इस संबंध में सभी मंडलीय संयुक्त निदेशकों को निर्देश जारी कर कहा है कि सभी डीडीओ के स्तर से कार्यालय से सही अभिलेख अपलोड करा दिए जाएं। डीडीओ जैसे ही संशोधित अभिलेख अपलोड करेंगे, पेंशन स्वीकृति कार्यालय उस पर आगे की कार्यवाही कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मार्च, 2022 में सेवानिवृत्त होने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों के पेंशन भुगतान आदेश 10 मार्च तक जारी करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ई-पेंशन सिस्टम से पेंशन प्रपत्र जनरेट होने के बाद पेंशन प्रपत्रों को मैनुअली हस्ताक्षरित करने संबंधी समस्त आवश्यकताएं समाप्त मानी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed