फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   order has come for mutual transfer of teachers within district In Basic Education Department of UP

UP Teacher Transfer: बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षकों का होगा तबादला, लंबे समय से कर रहे थे मांग; पढ़ें आदेश

Fri, 27 Dec 2024 04:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 04:33 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षकों का जिले के अंदर परस्पर तबादले का शासन ने आदेश जारी कर दिया है। लंबे समय से शिक्षक इसकी मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
order has come for mutual transfer of teachers within district In Basic Education Department of UP
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों का होगा तबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षकों के तबादले का आदेश आ गया है। शासन ने आदेश जारी करके तबादले की अनुमति दे दी है। शिक्षक जिले के अंदर परस्पर तबादले की काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसी आधार पर परिषद जल्द विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा। 

विज्ञापन


तबादले के लिए शैक्षिक सत्र के दौरान निर्धारित तिथियों के बीच ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। सत्र के दौरान किसी भी दशा में तबादला नहीं किया जाएगा।

order has come for mutual transfer of teachers within district In Basic Education Department of UP
बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षकों का होगा तबादला - फोटो : अमर उजाला

प्राथमिक विद्यालयों के लिए यह नियम

प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के लिए विषयवार वर्गीकरण नहीं किया जाता है। इसलिए अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के मध्य भाषा/विज्ञान/गणित की बाध्यता नहीं होगी।

उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए यह नियम

वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विषयवार वर्गीकरण होता है। इस कारण विषयवार शिक्षकों की तैनाती की जाती है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विषयवार शिक्षक होने एवं शिक्षक की कुशलता के कारण समान विषय हेतु समान विषय वाले शिक्षकों की उपलब्धता आवश्यक है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए समान पद एवं समान विषय होने के स्थिति में ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2024 में 20752 शिक्षकों को मिला था मौका

बेसिक शिक्षा परिषद ने पिछले साल भी जाड़े की छुट्टियों में जिले के अंदर परस्पर तबादले की प्रक्रिया शुरू की थी। इसे जनवरी 2024 में पूरा किया गया था। परिषदीय विद्यालयों में तैनात 4.50 लाख शिक्षकों में से 20752 शिक्षकों को उस समय तबादले का लाभ मिला था। इस बार भी उम्मीद है कि लगभग इतने ही शिक्षक इसका लाभ लेंगे। हालांकि स्कूल से स्कूल में तबादले का नियम आने से इस पर असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed