फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opposition to auction of fishing in Gomti river

Lucknow News: गोमती नदी में मत्स्य आखेट की नीलामी का विरोध

Thu, 21 Aug 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Opposition to auction of fishing in Gomti river
विधायक डॉ. नीरज बोरा को ज्ञापन देते मछुआरे।
लखनऊ। दशकों बाद लखनऊ की परिधि में गोमती नदी में मछली मारने के लिए होने जा रही नीलामी का विरोध शुरू हो गया है। मछुआ समुदाय के लोगों ने बुधवार विधायक डाॅ. नीरज बोरा को ज्ञापन सौंपते हुए नीलामी पर रोक लगाने की मांग की। विधायक ने मौके पर ही मत्स्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित घोष व डीएम विशाख जी से बात समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मछुआरों के प्रतिनिधि मनोहर व मन्ना ने बताया कि लखनऊ में गोमती नदी में मछली मारने के लिए नीलामी नहीं होती थी। ऐसा निर्णय तीन-चार दशक पहले पूर्व विधायक डीपी बोरा के नेतृत्व में हुए मछुआरा आंदोलन की वजह से प्रशासन ने ही लिया था। वर्तमान में मत्स्य विभाग गोमती में खदरा पक्के पुल से आईआईएम पुल, रैथा से सरौरा और जमखनवा से सुलतानपुर तक अगले एक वर्ष के लिए मत्स्य आखेट की नीलामी के लिए निविदा प्रकाशित की है। ऐसे में मछुआरों के सामने बड़ा संकट उत्पन्न हो जाएगा और उसका असर उनके जीवन यापन पर पड़ेगा। विधायक ने बताया कि नीलामी रोके जाने के लिए पत्र अधिकारियों को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed