फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   opposition protest in up assembly in favour of shikshamitra

विधान परिषद में हंगामा, अहमद हसन बोले- सरकार की लचर पैरवी से सड़क पर शिक्षामित्र

Fri, 28 Jul 2017 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Jul 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
opposition protest in up assembly in favour of shikshamitra
डेमो प‌िक

यूपी में विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने जनकर हंगामा किया। कार्यवाही के बीच सभी दलों के सदस्यों ने वॉकआउट कर दिया और सेंट्रल हाल पहुंच गए। इस दौरान विपक्ष के बिना ही 15 मिनट में सभी विधेयक पास हुए।

विज्ञापन


विधान परिषद में नेता विपक्ष अहमद हसन ने कहा, भाजपा सरकार की लचर पैरवी से लाखों शिक्षामित्र सड़क पर आ गए। उनके साथ विश्वासघात हुआ है।

उन्होंने श‌िक्षामित्रों पर लाठीचार्ज की भी निंदा की। हसन ने कहा क‌ि सरकार पूरे प्रदेश में दमनचक्र चला रही है। चार महीने में विकास का कोई काम नहीं हुआ है। 55 लाख महिलाओं से समाजवादी पेंशन स्कीम भी छीन ली गई और तमाम भर्तियां रोक दी गई हैं ।  उन्होंने कहा क‌ि पूरे उत्तर प्रदेश में आतंक और भय का माहौल है। 
विज्ञापन


कांग्रेस विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने वाक आउट किए जाने के सवाल पर कहा कि सदन में रहकर हम लोगों को धमकी सुनने का शौक नहीं है। अंदर मुख्यमंत्री विपक्षी दलों के सदस्यों को धमकाने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed