{"_id":"6491302f230fb4fdd6096005","slug":"opposition-meeting-in-patna-will-decide-the-plan-for-future-says-akhilesh-yadav-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS poll 2024: 23 जून को पटना में तय होगी राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की रूपरेखा, यूपी की होगी अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS poll 2024: 23 जून को पटना में तय होगी राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की रूपरेखा, यूपी की होगी अहम भूमिका
Tue, 20 Jun 2023 10:20 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Jun 2023 10:20 AM IST
सार
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के पास देश और प्रदेश को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण है। 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में गठबंधन की रूपरेखा तय होगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 23 जून को पटना में राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की रूपरेखा तैयार होगी। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका है। यहां सपा मजबूती से भाजपा का मुकाबला कर रही है और आम लोगों के मुद्दों को लेकर हर स्तर पर संघर्षरत है।
विज्ञापन
23 जून को पटना में विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक है। इसकी पहल बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने की है। अखिलेश ने जारी बयान में कहा है कि सपा के पास प्रदेश और देश को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करके परिणाम अपने पक्ष में कराया। यही जनता भाजपा को केंद्र की सत्ता से बाहर करेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - युवाओं के लिए अच्छी खबर, यूपी पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती, जानें कितनी पोस्ट के लिए होंगे आवेदन?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव में संजय निषाद चाहते हैं बड़ी भागीदारी, राजभर को मिल रहे महत्व से टेंशन में आए
उन्होंने यह भी कहा कि जो दल भाजपा को हराना चाहते है, वे बड़े दिल के साथ सपा के साथ आएं। भाजपा ने सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रखा है। धर्म के आधार पर भेदभाव करती है और नफरत फैलाती है। भाजपा निर्दोषों को फर्जी केस में फंसाती है, जिससे दहशत फैले।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बलिया और देवरिया सहित अन्य जिलों में बड़ी संख्या में लू से हुई मौतों को अपने झूठ तंत्र से नकार रही है। वह इन मौतों के प्रति संवेदनहीन रवैया अपनाए हुए है।
प्राचीन धर्म को अपने फिल्मी प्रवक्ताओं से दूर रखें भाजपाई
अखिलेश ने फिल्मों को लेकर सेंसर बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया के जरिये विचार साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक आकाओं के पैसों से एजेंडे वाली मनमानी फिल्में बनाकर लोगों की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं, उनकी फिल्मों को प्रमाणपत्र देने से पहले सेंसर बोर्ड को उनके राजनीतिक चरित्र का प्रमाणपत्र देखना चाहिए। क्या सेंसर बोर्ड धृतराष्ट्र बन गया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाएं आहत होने पर यूपी में जगह-जगह लेखक-निर्देशक और निर्माता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसी फिल्में भारतीय संस्कृति का जो अपमान कर रही हैं, वो भारतीय समाज सहन नहीं करेगा। भाजपाई, प्राचीन धर्म और मान्यताओं को अपने फिल्मी प्रवक्ताओं से दूर ही रखें।
बैंकों को धोखा देने वालों के लिए कॉरपेट बिछा रही भाजपा सरकार
अखिलेश ने कहा कि लोन लेकर जानबूझकर बैंकों को धोखा देने वालों के लिए भाजपा सरकार कॉरपेट बिछा रही है। बैंकों से इन फरेबियों का समझौता करवा रही है। किसान के कर्ज या आम जनता की बीमारी, पढ़ाई या घर के कर्ज की वसूली के लिए तो सरकार बैंकों से न जाने क्या-क्या उत्पीड़न करवाती हैं। ऐसे में इन धोखेबाजों पर कृपा क्यों की जा रही है।