{"_id":"5c5af6c0bdec2273a256359d","slug":"opposition-leaders-walkout-on-dr-dinesh-sharma-s-reply","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. दिनेश शर्मा के जवाबों पर सपा नेताओं ने किया वॉआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. दिनेश शर्मा के जवाबों पर सपा नेताओं ने किया वॉआउट
Wed, 06 Feb 2019 08:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Feb 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
सपा सदस्यों ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और किसानों का धान न खरीदे जाने के मुद्दे पर अलग-अलग समय पर सदन से वॉकआउट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आम लोगों की बिल्कुल भी नहीं सुनी जा रही। हालांकि, नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, सपा सदस्य नरेश उत्तम पटेल और शशांक यादव ने लखीमपुर खीरी में जनवरी-फरवरी में अलग-अलग कई घटनाओं में बच्चियों की बलात्कार के बाद हत्या किए जाने का मामला उठाया। कहा कि पुलिस ने घर वालों को ही मुल्जिम बना दिया। इसकी सीबीसीआईडी जांच होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष अहमद ने वर्षवार आंकड़े सामने रखते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
देवरिया में शेल्टर होम में महिलाओं के यौन शोषण की सीबीआई जांच की खुद सीएम ने घोषणा की थी, पर इसका अभी तक अता-पता नहीं है। यहां तक कि सपा सरकार में शुरू हुई महिला हेल्पलाइन 1090 को भी निष्क्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अपराध बढ़ने के आंकड़े गलत हैं। योगी सरकार के कार्यकाल में डकैती की घटनाओं में 42, हत्या की घटनाओं में 7, बलवा में 4 और अपहरण में 30 फीसदी की कमी आई। एससी-एसटी पर अत्याचार की घटनाओं में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है।
जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्यों ने वॉकआउट कर दिया। बसपा के दिनेश चंद्रा की मांग पर सभापति रमेश यादव ने लखीमपुर की घटनाओं की डीआईजी से अलग से जांच कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos
कागजों में ही चल रहे धान क्रय केंद्र
यूपी विधानसभा
- फोटो : amar ujala
इससे पहले प्रश्न प्रहर में सपा के अमित यादव ने कहा कि सरकार शाहजहांपुर में 128 धान क्रय केंद्र चलने की बात कर रही है, पर वहां 28 केंद्र भी नहीं चल रहे हैं। किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि अधिकतम 100 क्विंटल धान बिना किसी सत्यापन के खरीदने की व्यवस्था लागू की गई है, इससे बिचौलिए हावी हो रहे हैं। उन्होंने धान खरीद की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की मांग की। नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शाहजहांपुर में अभी तक 2 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीद हो चुकी है।
नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने कहा कि इस सरकार ने तो जहाज खरीद में तक बिचौलियों की व्यवस्था कर दी है। यह सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। 11:40 बजे सपा सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। हालांकि, सभापति ने सरकार को निर्देश दिए कि शाहजहांपुर में क्रय केंद्रों को लेकर आ रही शिकायतों की जांच कराई जाए।
नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने कहा कि इस सरकार ने तो जहाज खरीद में तक बिचौलियों की व्यवस्था कर दी है। यह सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। 11:40 बजे सपा सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। हालांकि, सभापति ने सरकार को निर्देश दिए कि शाहजहांपुर में क्रय केंद्रों को लेकर आ रही शिकायतों की जांच कराई जाए।