{"_id":"5f7309258ebc3e9bc3695c6e","slug":"opposition-leader-ramgovind-chaudhay-speaks-on-restrictions-on-durga-pooja","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गापूजा के लिए पंडाल पर रोक आस्था पर हमला, हो सकता है कोई अनिष्ट: रामगोविन्द चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गापूजा के लिए पंडाल पर रोक आस्था पर हमला, हो सकता है कोई अनिष्ट: रामगोविन्द चौधरी
Tue, 29 Sep 2020 03:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Sep 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
रामगोविंद चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार पंडालों में आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा पर रोक का आदेश वापस ले। यह आदेश कानून सम्मत नहीं है। उन्होंने कहा है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो करोड़ों लोगों की आस्था पर चोट लगेगी। इसे लेकर अनिष्ट की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
मंगलवार को जारी किए गए बयान में रामगोविन्द ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लाखों स्थानों पर मां दुर्गा के भक्त पंडाल लगाकर व मन्दिरों को सजाकर विधिवत पूजा करते हैं। इन पंडालों और मन्दिरों में करोड़ों भक्त दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
सरकार का पंडालों में पूजा पर रोक का आदेश इन भक्तों की आस्था पर हमला है। ताकत के बल पर इस आस्था पर हमला हुआ तो भक्तों के हृदय से आह निकलेगी जिसके बारे में मान्यता है कि आह से लोहा भी भस्म हो जाता है।
विज्ञापन
रामगोविन्द चौधरी ने कहा है कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश सरकार ने रामलीला के लिए सामाजिक दूरी और सौ लोगों की संख्या की शर्त के साथ भक्तों को इकट्ठा होकर दर्शन और पूजा की छूट दी है। उसी प्रकार से दुर्गा पूजा के मामले में भी छूट दे।
उन्होंने ये भी कहा कि जैस उत्तर प्रदेश सरकार भाजपा के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए उदारता दिखाती है वैसी उदारता दुर्गा पूजा के लिए भी दिखाए।