{"_id":"604f837a8ebc3ee63a17ab53","slug":"opposition-is-misleading-by-placing-gun-on-the-shoulder-of-the-donors-yogi-adityanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अन्नदाताओं के कंधे पर बंदूक रखकर उन्हें गुमराह कर रहा विपक्ष : योगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नदाताओं के कंधे पर बंदूक रखकर उन्हें गुमराह कर रहा विपक्ष : योगी
Tue, 16 Mar 2021 01:46 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई महीने से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब कोई सरकार काम करेगी तो विपक्ष उसका विरोध करेगा ही। इसीलिए विपक्ष अन्नदाताओं के कंधे पर बंदूक रखकर उन्हें गुमराह कर रहा है। इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भाजपा कार्यसमिति में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए किए गए कार्यों के बारे में चर्चा करें। भाजपा सरकार ने जितना गन्ना किसानों को भुगतान चार साल में किया है, उतना सपा-बसपा के 10 वर्षों के शासनकाल में नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से 2014 तक कांग्रेस ने किसानों के लिए कोई योजना शुरू क्यों नहीं की, जबकि छह साल के भाजपा शासनकाल में किसान हित में करीब छह योजनाएं शुरू की गई हैं। सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्प पत्र की घोषणा के मुताबिक निजी क्षेत्र में 35 लाख युवकों को रोजगार दिया है। चार लाख युवकों को सरकारी नौकरी दी गई है। करीब 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश से अवस्थापना विकास से संबंधित चल रहीं योजनाओं से 1.50 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है।

सरकार की ताकत हैं कार्यकर्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिपरिषद के जो भी फैसले होते हैं उसे लागू तो नौकरशाही करती है, लेकिन असली ताकत तो पार्टी के कार्यकर्ता ही हैं, जो उसे जमीन तक पहुंचाने में मदद करते हैं। कार्यकर्ताओं को सरकार की ताकत बताते हुए कहा कि इनके बल पर ही प्रदेश में चार साल में एक भी दंगा नहीं होने दिया गया। प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीनी स्तर पर भी इनकी वजह से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर कार्य करने में सफल हुए हैं।
समझाया सोशल मीडिया की ताकत
सरकार की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट के संबंध में योगी ने कहा कि हर बूथ पर 100 से 150 बुकलेट दी जाएंगी। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने पास बुकलेट रखें और पंचायत चुनाव के दौरान उसे हर घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की ताकत समझाते हुए कहा कि इसके जरिये आप हर घर तक पहुंच सकते हैं। इसलिए स्मार्ट फोन से उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुप न रहने की सलाह दी, कहा कि सरकार जो काम कर रही है, उसके बारे में लोगों से चर्चा कीजिए और डिबेट में पूरी तैयारी के साथ बैठिए। अपनी बात पूरी मजबूती से रखिए।
वैक्सिनेशन में भी सहयोग दें कार्यकर्ता
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह कोरोना महामारी से निपटने में वैक्सिनेशन कराने में मदद करें। अभी कोरोना से बेपरवाह होने की जरूरत नहीं है। सात राज्यों में मामले तेजी से बढ़े हैं। इसलिए सतर्कता जरूरत बरतें और मास्क अनिवार्य रूप से पहनें। उन्होंने 60 साल और 45 साल की आयु पूरी करने वाले बीमार कार्यकर्ताओं से भी वैक्सीन लगवाने की अपील की।
पूरे दिन मौजूद रहे मुख्यमंत्री
कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री समापन तक मौजूद रहे। पूरे दिन क्षेत्रीय व जिलाध्यक्षों के अलावा सामान्य कार्यकर्ताओं से भी मिलते रहे। कुछ देर के लिए वहीं पर एक दूसरे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दोबारा बैठक में पहुंच गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से जमीन हकीकत के बारे में जानकारी ली। कार्यकर्ताओं से हंसी-मजाक करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें सकारात्मक भाव से काम करने सलाह भी दी।