फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   oppose for consolidation

किसानों ने चकबंदी का किया विरोध, नारेबाजी

Tue, 06 Oct 2020 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
oppose for consolidation
शेरपुरलवल गांव में सोमवार को चकबंदी की बैठक होनी थी जिसमें अधिकारियों के न पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। इसी बीच उत्तेजित किसानों की मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के कर्मचारियों से अधिकारियों के मौके पर न आने के कारण तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन

शेरपुरलवल गांव में पिछले कई वर्षों से गांव में चकबंदी होनेे और न होने का मुद्दा चल रहा है। यहां ज्यादातर किसान चाहते हैं कि चकबंदी न हो। चकबंदी आयुक्त ने चकबंदी आगे बढ़ाने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन कर सोमवार को पंचायत भवन में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में पहुंचे चकबंदी लेखपाल राकेश यादव और ज्ञानेंद्र सिंह के सामने सैकड़ों ग्रामीणों ने चकबंदी न कराए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की और आलाधिकारियों को मौके पर बुलाए जाने की मांग की। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद नायाब तहसीलदार मौके पर पहुंचे, जहां ज्यादातर ग्रामीण चकबन्दी न कराए जाने के पक्ष में दिखे।
विज्ञापन

सूचना के बाद एसडीएम मोहनलालगंज किंशुक श्रीवास्तव, चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी निदेशालय विक्रमादित्य वर्मा, उपसंचालक श्रीप्रकाश राय, चकबंदी क्षेत्राधिकार परवेज अंसारी, नायब तहसीलदार व संबंधित अन्य आलाधिकारी पहुंचे। अफसरों ने ग्रामीणों से चकबंदी कराने या न कराए जाने को लेकर हस्ताक्षर कराए। 272 लोगों ने चकबंदी न होने के पक्ष में हस्ताक्षर किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को चकबंदी न कराए जाने का अश्वासन दिया, इससे पूर्व 25 नवम्बर 2018 में भी हस्ताक्षर अभियान चला था। जिसमें 240 किसानों ने चकबंदी न कराए जाने की बात कही थी जबकि 103 किसानों ने चकबंदी कराने के पक्ष में हस्ताक्षर किये थे। तीन वर्ष पूर्व गांव के एक पक्ष से 383 लोगों ने हस्ताक्षर कर चकबंदी न कराए जाने को डीएम व आलाधिकारियों से गुहार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed