{"_id":"68781478057cde20930648fb","slug":"opportunity-till-26-for-admission-in-graduation-in-womens-college-lucknow-news-c-13-knp1050-1294997-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए 26 तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए 26 तक मौका
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्नातक में प्रवेश के लिए जो छात्राएं अभी तक कहीं आवेदन नहीं कर सकी हैं, उनके पास अभी अंतिम मौका है। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध अमीनाबाद स्थित महिला डिग्री कॉलेज ने आवेदन के लिए तारीख बढ़ा दी है।
अब यहां 26 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। इससे पहले इसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। सीटें खाली रहने से आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है। इसके लिए ऑफलाइन फॉर्म मिल रहा है, जिसकी फीस 700 रुपये है। कॉलेज की प्राचार्या दीप्ति सिंह ने बताया कि छात्राओं के लिए अंतिम मौका है।
विज्ञापन
इन कोर्सों के लिए भरे जाएंगे फॉर्म
बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी (गृह विज्ञान) में यहां प्रवेश लिए जाएंगे। फॉर्म कॉलेज से सुबह 10 से शाम चार बजे तक मिलेंगे।
स्नातक में ये हैं सीटें
- बीए : 900
- बीकॉम : 160
- बीएससी (बायो) : 240
- बीएससी (गणित) : 120
- बीएससी (गृह विज्ञान) : 60