{"_id":"6abad805b1ce49df9f0323e2","slug":"open-drains-and-regular-cleaning-paper-mill-colony-sets-an-example-lucknow-news-c-13-lko1096-1942208-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खुली नालियां, नियमित सफाई से पेपर मिल काॅलोनी ने बनाई मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खुली नालियां, नियमित सफाई से पेपर मिल काॅलोनी ने बनाई मिसाल
विज्ञापन
पेपर मिल कॉलोनी।
लखनऊ। तीन दिन तक हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, लेकिन वार्ड संख्या 70 पेपर मिल कॉलोनी इससे अछूता रहा। यहां बारिश का पानी नालियों के जरिये आसानी से निकल गया और सड़कों पर जलभराव की स्थिति नहीं बनी। इसकी बड़ी वजह नालियों की बेहतर व्यवस्था और स्थानीय लोगों की जागरूकता है।
कॉलोनी में कई जगह नालियां खुली हैं, जिन पर जालियां लगी हैं। इससे बारिश का पानी आसानी से नालियों में चला जाता है, जबकि कूड़ा और पत्तियां नालियों में फंसने से बचती हैं। सफाई कर्मचारी भी जालियां हटाकर आसानी से नालियों की सफाई कर लेते हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के दौरान भी सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए लोग खुद भी आसपास की सफाई का ध्यान रखते हैं। कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर डाला जाता है। घरों के सामने भी नियमित सफाई पर जोर दिया जाता है।
विज्ञापन
नगर निगम की नियमित सफाई व्यवस्था के साथ नागरिकों की भागीदारी का असर कॉलोनी की सड़कों और गलियों में साफ दिखाई देता है। यही वजह है कि तीन दिन की बारिश के बावजूद पेपर मिल कॉलोनी में जलभराव की समस्या नहीं बनी।