फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   OPD will be operated to identify black fungus in district hospital in uttar pradesh.

यूपी: ब्लैक फंगस की पहचान के लिए जिला अस्पतालों में चलेंगी ओपीडी

Sun, 23 May 2021 03:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 May 2021 03:12 PM IST
सार

ब्लैक फंगस की पहचान व इलाज के लिए प्रदेश में कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए जिला अस्पतालों में ओपीडी चलवाने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
OPD will be operated to identify black fungus in district hospital in uttar pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीज परेशानी का कारण बन रहे हैं। इसलिए इन मरीजों की पहचान के लिए सभी जिला अस्पतालों में सुबह 10 से 12 बजे तक नेत्र रोग व नाक, कान व गला रोग की ओपीडी चलेंगी। जिससे समय पर ब्लैक फंगस की पहचान कर मरीजों का इलाज शुरू कराया जा सके। ओपीडी में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मरीज देखे जाएंगे। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त सभी जिला अस्पतालों में कोविड केयर सेंटर को पोस्ट कोविड केयर सेंटर के रूप में चलाने, कोविड चिकित्सालयों में स्टेप डाउन वार्ड संचालित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिससे कोविड से निगेटिव होने के बाद बीमार मरीजों को जरूरत पड़ने पर भर्ती करते हुए पूरे इलाज के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाए।

विज्ञापन

पीएचसी पर ओपीडी सेवाएं जारी रखने के निर्देश

अपर मुख्य सचिव के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) की ओपीडी को बंद करने के निर्देश नहीं दिए गए हैं। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड प्रोटोकॉल के साथ वहां ओपीडी चलाई जाए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और कोरोना संक्रमण की भी रोकथाम की जा सके।

इसके अलावा ऐसे कार्य जो स्वास्थ्य सूचना अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी या फिर अन्य विभागों के अधिकारी कर सकते हैं, वहां डॉक्टरों की ड्यूटी न लगाने के लिए कहा गया है।

डॉक्टरों को पीएचसी व सीएचसी को क्रियाशील रखने के लिए तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पीएचसी-सीएचसी पर एंटीजन टेस्टिंग की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed