{"_id":"5f6c23c6f71a6b6c671800c1","slug":"opd-services-starts-in-uttar-pradesh-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के सरकारी अस्पतालों में आज से इमरजेंसी व ओपीडी सेवाएं शुरू, मानना होगा कोरोना प्रोटोकॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के सरकारी अस्पतालों में आज से इमरजेंसी व ओपीडी सेवाएं शुरू, मानना होगा कोरोना प्रोटोकॉल
Thu, 24 Sep 2020 10:14 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में गुरुवार से सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी, ओपीडी, डायग्नोस्टिक व अन्य जरूरी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. डीएस नेगी ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
मरीजों को देखने के लिए कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइडलाइन को मानना होगा। अस्पतालों में तीमारदारों की संख्या सीमित की जाएगी।
महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी के अनुसार केंद्र सरकार की अनलॉक -4 की गाइडलाइन के अनुसार सभी अस्पतालों में जरूरी सेवाएं शुरू जा रही हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव की सावधानी बरतना जरूरी होगा। सभी रोगियों, उनके परिजनों, चिकित्साकर्मियों को हर समय मास्क पहनना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करना होगा।
विज्ञापन
सैनिटाइजर का प्रयोग सुनिश्चित करना होगा। चिकित्सालयों को दिन में दो बार सैनिटाइज किया जाएगा। रोगियों के साथ आ रहे परिजनों की संख्या सीमित की जाएगी। इसके अलावा अस्पतालों में होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा, जहां कोविड के संदिग्ध मरीजों केा रखा जाएगा।
विज्ञापन
उनकी कोविड की जांच कराते हुए जरूरी इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। यह निर्देश सभी जिला, संयुक्त, पुरुष व महिला अस्पतालों पर लागू होंगे।