फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   OP Rajbhar said SP PDA is fake Akhilesh should announcement if government formed then Muslim will be made CM

UP News: 'सपा का पीडीए नकली है...'; ओपी राजभर बोले- अखिलेश घोषणा करें, सरकार बनी तो मुसलमान को सीएम बनाएंगे

Sat, 05 Jul 2025 03:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 03:22 PM IST
सार

ओपी राजभर ने कहा कि सपा का पीडीए नकली है। नहीं तो, अखिलेश घोषणा करें कि सरकार बनी तो मुसलमान को सीएम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में एक बार फिर योगी सरकार ही बनेगी। 

विज्ञापन
OP Rajbhar said SP PDA is fake Akhilesh should announcement if government formed then Muslim will be made CM
पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को योजनाओं की समीक्षा की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने गांवों में चौपाल लगाने की बात कही। कहा कि ग्राम चौपाल में हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। सफाईकर्मी गांव में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, इसके लिए भी व्यवस्था बनाई जा रही है। 

विज्ञापन


सफाईकर्मियों की लापरवाही बढ़ने नहीं दिया जाएगा। तीन महीने के कार्यों की समीक्षा की गई है। जिन कार्यों में लापरवाही मिलेगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पंचायत सहायक और सफाईकर्मियों की आधार आधारित हाजिरी व्यवस्था लागू की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  अखिलेश का भाजपा पर वार: बोले- जिन लोगों ने जेपीएनआईसी को बर्बाद कर दिया, वो अब बिहार में वोट कैसे मांगेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में आरक्षण के सवाल पर ओपी राजभर ने कहा कि पॉलिसी हर हाल में लागू होनी चाहिए। पंचायत चुनाव के नजरिए से कुछ गांवों में बदलाव हुआ है। उसे ठीक कराया जाएगा। पंचायत का परिसीमन नए सिरे से होगा। आरक्षण की व्यवस्था पूर्व में तय की गई नियमावली के तहत ही की जाएगी।

अखिलेश यादव का पीडीए नकली है...

अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष वीडियो की बात करते हैं, लेकिन आजमगढ़ में ब्राह्मणों को बुलाकर पूजा पाठ क्यों कराई? उनकी कथनी और करनी में अंतर है। इटावा में ब्राह्मण बनाम यादव का झगड़ा सपा की देन है। 2027 को लेकर सपा बहुत पीछे है। फिर से योगी सरकार ही बनेगी। अखिलेश यादव का पीडीए नकली है। यदि असली पीडीए है तो घोषणा करें कि सरकार बनी तो मुसलमान को सीएम बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed