मंत्री ने योगी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- 325 सीट के नशे में पागल होकर घूम रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का आज एक साल पूरा हो रहा है। लोक भवन में इस मौके पर एक भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सरकार ने इस एक वर्ष को प्रदेश के नवोत्कर्ष का समय बताया है। एक वर्ष की उपलब्धियों को ‘एक साल-नई मिसाल’ के रूप में पेश किया जाएगा।
वहीं सरकार में शामिल सुलेदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ओपी राजभर ने कहा कि, 'सरकार सिर्फ मंदिरों पर केंद्रित है, गरीबों के कल्याण पर नहीं। उन्होंने कहा कि ये वही गरीब हैं जिन्होंने सरकार को वोट देकर सत्ता तक पहुंचाया। कहने को बहुत सारी बातें हो रही है, लेकिन जमीन पर थोड़ा बदलाव हुआ है'
राजभर ने बताया कि, 'हां, हम सरकार और एनडीए का हिस्सा हैं लेकिन भाजपा गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है, मैं अपनी चिंताओं को व्यक्त कर रहा हूं, लेकिन ये लोग 325 सीटों के नशे में पागल होकर घूम रहे हैं।
Yes we are part of the Govt and of NDA but BJP is not following coalition dharma, I have been expressing my concerns, lekin ye log 325 seats ke nashe mein pagal ho kar ghoom rahe hain: OP Rajbhar,Suheldev Bharatiya Samaj Party Chief and UP Minister pic.twitter.com/ULkDtifo3z
— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2018
ओपी राजभर के बयान के बाद भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि, राजभर हमारे मंत्री और हमारे सहयोगी हैं, अगर उनके पास कुछ समस्याएं हैं तो उन्हें कैबिनेट के सामने रखना चाहिए, जनता में नहीं। आप सरकार का हिस्सा भी हों और इस तरह की आलोचना भी करते रहे, ये दोनों काम साथ-साथ नहीं हो सकते हैं।
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा यूपी में योगी सरकार के आने से पहले यूपी के बारे में केवल गुंडाराज, बिजली कटौती, परीक्षा में धोखाधड़ी, असफल स्वास्थ्य सेवा जैसी खबरें सुर्खियों में रहती थी। सत्ता में 1 वर्ष के साथ हमने अपराध और धोखाधड़ी में भारी कमी की हैं, अब स्वास्थ्य और बिजली सेवाओं में सुधार हुआ है। राज्य विकास के रास्ते पर है।
Mr.Rajbhar is our minister and our ally, if he has some issues he should put them in front of the cabinet and not in public. You can't be a part of Govt and criticize it too like this, doesn't work both ways: Siddharth Nath Singh,UP Minister pic.twitter.com/qxYPHQx44d
— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2018
गरीबों की नहीं सुनी तो उपचुनावों में मजा चखा दिया : राजभर
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अति पिछड़ा अति दलित रैली में प्रदेश सरकार पर जमकर गुस्सा निकाला। कहा, सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लखनऊ से दिल्ली पंचायत तक गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है, जिसका गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में गरीबों ने भाजपा को मजा चखा दिया।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से जीआईसी परिसर में रविवार को मंडलस्तरीय अति पिछड़ा, अति दलित भागीदारी रैली आयोजित की गई। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया लेकिन भ्रष्टाचार कायम है। यही कारण है कि राशन कार्ड के लिए, पेंशन के लिए, आवास के लिए रुपये देने पड़ रहे हैं। हर विधायक को गरीबों की दवा के नाम पर साल में 25 लाख, गरीबों के लिए 100 हैंडपंप, सवा सौ करोड़ रुपये विकास कार्य के लिए मिलते हैं लेकिन कहीं उसका असर नहीं दिख रहा है।
भाजपा, समेत सभी राजनीतिक दलों का हो बहिष्कार
राजभर ने समाज के लोगों से भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा समेत सभी राजनीतिक दलों के बहिष्कार करने का आह्वान किया। कहा, 70 साल में भी अति पिछड़े और अति दलितों को हक नहीं मिला। इसी हक के लिए मैं सरकार में रहते हुए भी अंदर लड़ रहा हूं। आप लोग हक की लड़ाई बाहर लड़ें। कहा, सत्ता के लिए नहीं बल्कि समाज के लिए नेता बना हूं।
मंत्री रहूं न रहूं, मेरी आवाज कोई दबा नहीं सकता। समर्थकों से कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहा है। तमाम पार्टियां आपको इस्तेमाल करेंगी। बसों में चाय-पकौड़े खिलाते हुए रैली में ले जाएंगी, लेकिन बेटा-बेटी की कसम मत जाना। वे सिर्फ वोट के सौदागर हैं जो एक धोती देकर आपको ठगते हैं।
आरक्षण का त्रिस्तरीय बंटवारा हो
सरकार में सब कुछ ठीक नहीं
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हो या केंद्र सरकार, योजनाओं का प्रस्ताव दो तो कहते हैं कि रुपये नहीं हैं। दिव्यांगजन के लिए प्रदेश में महज 15 विद्यालय हैं। इसे मंडलस्तर पर खोलने का प्रस्ताव दिया, तो बजट नहीं होने की बात कही गई। आज गन्ना किसानों के लिए भी सरकार के पास बजट नहीं है। प्रदेश में 47 मंत्री हैं लेकिन सब रोना रो रहे हैं। इससे काम नहीं चलेगा। सरकार को हक देना ही होगा।
भाजपा बताए हम गठबंधन में रहे या नहीं
राज्यसभा चुनाव में भाजपा के नौवें प्रत्याशी की राह मुश्किलों से खाली नहीं लग रही है। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के रुख में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा, मौजूदा हालात में नहीं लगता कि भाजपा हमें गठबंधन में साथ रखना चाहती है। मौजूदा स्थिति पर विचार तो भाजपा को ही करना है।
राजभर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की तमाम सीटों पर भाजपा हमारे कारण चुनाव जीती। निकाय चुनाव में हमें पूछा तक नहीं। ऐन वक्त पर कह दिया कि अकेले ही लड़ लो। लोकसभा उपचुनाव में भी हमसे कोई सहयोग नहीं मांगा। जबकि, गोरखपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, भाजपा प्रत्याशी को काफी वोट दिला सकती थी। फूलपुर में भी चुनाव प्रचार के दौरान हमारा कोई कार्यक्रम नहीं लगाया।
उन्होने कहा, राज्यसभा के चुनाव 23 मार्च को होने हैं और अभी तक भाजपा ने हमसे वोट नहीं मांगा है। क्या हमें खुद उनके पास जाकर कहना चाहिए कि हम आपको वोट देंगे ? टिकट तय करने में भी हमसे कोई परामर्श नहीं लिया। क्या उनकी पार्टी के विधायक क्रॉस वोटिंग करेंगे? इस सवाल के जवाब में राजभर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में मतदान को लेकर हमारी पार्टी ने अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। कहा कि वर्तमान में दलित और पिछड़ों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।