{"_id":"5d1a205f8ebc3e3cbd739719","slug":"only-women-have-the-permission-to-dive-e-rickshaw-on-prohibited-routes-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में पांच प्रतिबंधित मार्गों पर सिर्फ महिलाओं को मिली ई-रिक्शा चलाने की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में पांच प्रतिबंधित मार्गों पर सिर्फ महिलाओं को मिली ई-रिक्शा चलाने की छूट
Mon, 01 Jul 2019 08:31 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 01 Jul 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सशक्तीकरण माह जुलाई के मद्देनजर पुलिस ने महिला चालकों को हजरतगंज क्षेत्र में ई-रिक्शा ले जाने की छूट दी है। वह 10 प्रतिबंधित मार्गों में से पांच पर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक ई-रिक्शा दौड़ा सकेंगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि महिला सशक्तीकरण के मद्देनजर सिर्फ महिला चालकों को पांच प्रतिबंधि मार्गों पर ई-रिक्शा ले जाने की छूट दी गई है। व्यवस्था को परीक्षण के तौर पर एक सप्ताह के लिए लागू किया जा रहा है। इस दौरान महिला चालकों से प्रतिक्रिया ली जाएगी। उसके आधार पर योजना का विस्तार होगा।
विज्ञापन
हजरतगंज में महिला चालकों को ई-रिक्शा ले जाने में छूट पर उनकी आय और आत्मविश्वास बढ़ेगा। महिला ई-रिक्शा चालकों को हजरतगंज चौराहा से रॉयल होटल/बापू भवन होते हुए बर्लिंग्टन चौराहा, सिकंदर बाग चौराहा, अलका, मेफेयर, वाल्मीकि तिराहा, प्रेस क्लब व हिंदी संस्थान, केडी सिंह बाबू स्टेडियम होते हुए परिवर्तन चौक/सुभाष चौराहा, बंदरिया बाग से हजरतगंज तक छूट दी गई है।
विज्ञापन