फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only two positive case out of 16000

राजधानी में अभी तक 16 हजार की जांच, पॉजिटिव मिले दो

Fri, 09 Jul 2021 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Only two positive case out of 16000
राजधानी में चल रही फोकस सैपलिंग में अभी तक तो कोरोना प्रसार के प्रमाण नहीं मिले हैं। चार दिन में करीब 16 हजार लोगों की एंटीजेन व आरटीपीसीआर कराई गई।
विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि अभी तक दो पॉजिटिव केस ही मिले हैं। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री मिली है। जांच में हॉटस्पॉट इलाकों को भी शामिल किया गया है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद ने बताया कि शनिवार तक फोकस सैपलिंग होती रहेगी। बृहस्पतिवार को अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट समेत सभी सीएचसी के अधीन आने वाले दवा कारोबारियों के अलग-अलग जगहों से करीब 3400 से अधिक नमूने लिए गए।
इसमें हजरतगंज नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के जरिए 353 नमूने लिए गए। इसमें 129 नमूने आरटीपीसीआर के लिए भेजे गए।
इसी तरह चिनहट सीएचसी के अधीन आने वाले 615 दवा दुकानदारों के नमूने लिए गए। इसमें 270 लोगों के नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।
4000 नमूनों में एक भी पॉजिटिव नहीं
विभाग ने बुधवार को करीब चार हजार लोगों के नमूने लेकर जांच की थी। इनमें से कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला। आरटीपीसीआर जांच में एक भी पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आई।
विज्ञापन

कोरोना के नौ नए मरीज मिले
राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना के 9 नए मामले मिले। राहत की बात यह है कि 23 मरीजों ने वायरस को मात दी। वहीं, अब केवल 149 कोरोना के सक्रिय मामले रह गए हैं। आठवें दिन भी वायरस से किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। अलीगंज, आशियाना, इंदिरानगर व गोमतीनगर में नौ कोरोना मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित युवक के संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
उत्तराखंड स्थित रुद्रपुर के दिनेशपुर में अपने चाचा के यहां घूमने गए बलरामपुर सरकारी अस्पताल कैंपस निवासी रोहित सिंह (23) में बुुधवार को कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई थी। दिनेशपुर में युवक के संपर्क में आए सभी 40 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि युवक संक्रमित होने के बाद लखनऊ नहीं आया है। फिर भी एहतियातन युवक के संपर्क में आए 30 लोगों की जांच करा ली गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। (इनपुट : रुद्रपुर संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed