फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only TET qualified teachers will be allowed to teach in Madarsas in Uttar Pradesh.

Madarsa Education: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, अब मदरसों में केवल TET पास शिक्षक ही पढ़ा सकेंगे

Tue, 19 Jul 2022 01:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Jul 2022 01:23 PM IST
सार

यूपी के मदरसों में अब सिर्फ टीईटी पास शिक्षक ही पढ़ा सकेंगे। इसे लेकर जल्द ही भर्ती नियमावली में संशोधन किया जाएगा।

विज्ञापन
Only TET qualified teachers will be allowed to teach in Madarsas in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self

विस्तार

मदरसा में दी जाने वाली शिक्षा को बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब सिर्फ टीईटी पास शिक्षक ही मदरसों में पढ़ा सकेंगे। इसके साथ ही मदरसों में अब दीनी तालीम के अलावा अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, हिंदी और समाजशास्त्र की शिक्षा भी दी जाएगी।

विज्ञापन


सरकार मदरसा मॉडर्नाइजेशन स्कीम के तहत यह बदलाव करने जा रही है। इसे लेकर जल्द ही भर्ती की नियमावली में संशोधन भी किया जाएगा। दरअसल 24 मार्च को हुई उत्तर प्रदेश मदरसा परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि अब मदरसों में भी मानक के अनुसार शिक्षक रखे जाएं।
विज्ञापन


बच्चों के लिए नए पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई की व्यवस्था की जाए और आधुनिक शिक्षा दी जाए। बच्चे दीनी तालीम के अलावा हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और नागरिक शास्त्र जैसे विषय भी पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए मदरसों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। टीईटी पास शिक्षक आएंगे तो शैक्षिक स्तर सुधरेगा और छात्रों को दीन के साथ ही आधुनिक शिक्षा भी उपलब्ध हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed