फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only emergency service will be available from Monday More than 1000 beds reserved in KGMU Lohia and SGPGI

आज से सिर्फ इमरजेंसी में मिलेगा इलाज, केजीएमयू, लोहिया व एसजीपीजीआई में 1000 से ज्यादा बेड रिजर्व

Mon, 23 Mar 2020 02:01 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 23 Mar 2020 02:01 AM IST
सार

कोरोना को देखते हुए राजधानी के सभी चिकित्सा संस्थानों में एवं अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी गई है। आज से सभी अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी में ही मरीजों का इलाज किया जाएगा।

विज्ञापन
Only emergency service will be available from Monday More than 1000 beds reserved in KGMU Lohia and SGPGI
kgmu - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना को देखते हुए राजधानी के सभी चिकित्सा संस्थानों में एवं अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी गई हैं। आज से सभी अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी में ही मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए इमरजेंसी की व्यवस्थाएं बढ़ा दी गई हैं। फीवर क्लीनिक के साथ इमरजेंसी को अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया गया है। वहीं विभिन्न अस्पतालों में करीब 1000 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान, लोकबंधु, सिविल, बलरामपुर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चलती रहेंगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल भर्ती कर लिया जाएगा। जिन मरीजों को दवा देकर घर भेजा जा सकता है उन्हें लौटा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू की ओपीडी में रोजाना करीब दस हजार मरीज आते हैं। सीएमएस प्रो. डॉ. एसएन शंखवार में बताया कि गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में 24 घंटे इलाज मिलेगा।  

लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि सर्दी जुकाम या संक्रमित मरीज काफी संख्या में आ रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण न बढ़े इसलिए ओपीडी बंद की गई है। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान ने बताया कि जिन मरीजों की सेहत में सुधार है उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। 
 
रविवार को खाली कराए गए वार्ड 

राजधानी के चिकित्सा संस्थानों में रविवार को विभिन्न वार्डों को खाली कराया गया। ऐसी स्थिति में इन बेडों को रिजर्व में रखा गया है। केजीएमयू में करीब 420, लोहिया संस्थान में 100 और एसजीपीजीआई में 350 बेड का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed