{"_id":"7cd17d49a09d5d23b03e8b2fbdbfa35c","slug":"only-development-is-important-for-lda","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीए की मीटिंग में हुए कई अहम फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीए की मीटिंग में हुए कई अहम फैसले
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Jan 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए बोर्ड की मीटिंग में शहर के विकास के कई एजेंडे बृहस्पतिवार साकार होते नजर आए। जानकीपुरम विस्तार में नए ट्रामा सेंटर के लिए जमीन फाइनल कर के प्रस्ताव को शासन की ओर से भेजा गया।
विज्ञापन
शहीद पथ की शुरुआत में फैजाबाद रोड पर नए बस अड्डे के निर्माण और उसके साथ बजट होटल बनाने की परियोजना को हरी झंडी मिली। चक गंजरिया परियोजना (सीजी सिटी) के नए लेआउट और बदले हुए लैंडयूज को पास कर दिया गया।
विज्ञापन
कपूरथला क्षेत्र में भूमिगत पार्किंग बनाई जाएगी। मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपए देने पर सहमति बनी। कानपुर रोड पर 48 फ्लैट की योजना लाई जाएगी। कर्मचारियों का वाहन भत्ता बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा विवादित मुद्दों पर प्राधिकरण बोर्ड ने सुरक्षित रास्ते अपनाया। बहुत अधिक विवादित प्रकरण को साफ मना कर दिया गया। जबकि, हां या ना के मिश्रित जनमत वाले मुद्दों पर कमेटी बना कर फिलहाल स्थगित कर के बीच का रास्ता निकाला गया।
प्राधिकरण में पांच दिन के सप्ताह के प्रस्ताव को भी साफ मना किया गया। बोर्ड की 151 वीं मीटिंग बृहस्पतिवार को एलडीए अध्यक्ष और लखनऊ रेंज के कमिश्नर संजीवशरण की अध्यक्षता में बैठक हुई।
जिसमें उपाध्यक्ष एमपी अग्रवाल, सचिव अष्टभुजा प्रसाद तिवारी, नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह के अलावा एलडीए के अन्य बोर्ड मेंबर और शासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।
चक गंजरिया में होगा ग्रीन कॉरिडोर, पैदल चलने वालों के लिए पुल
चक गंजरिया परियोजना (सीजी सिटी) के तौर पर बोर्ड मीटिंग में उल्लेखित की गई। एलडीए, पशुपालन विभाग, इलेक्ट्रानिक्स विभाग, प्राविधिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आईटी अन्य सभी महकमों को अपने अपने संस्थान बनाने के लिए जिस लैंडयूज की आवश्यकता है, उसके हिसाब से उसमें बदलाव कर दिया गया।
इसके अलावा बदले लेआउट को भी पास कर दिया गया। सीजी सिटी सुल्तानपुर रोड के दोनों ओर होगी। ऐसे में यहां एक फ्लाईओवर की जरूरत पड़ी है। एक फ्लाईओवर को भी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में शामिल किया गया है।
इसके अलावा एक ग्रीन कॉरिडोर होगा। 45 मीटर चौड़े रोड के दोनों ओर हरियाली होगी। इसके अलावा आफिसर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एटीआई) का स्थान बदल कर उसको थोड़ा साइड में किया गया।
जबकि, पहले जहां एटीआई था, वह लोकेशन प्राइम होने के चलते उसको बिजनेस सेंटर के तौर पर विकसित किया जाएगा।
इसके अलावा प्राधिकरण को जो भूमि उपलब्ध कराई जा रही है, उसका उपयोग नीलामी के जरिये होगा। इससे मिलने वाले धन को मेट्रो रेल परियोजना में लगाया जाएगा।
बनेगा बस अड़्डा और बजट होटल
फैजाबाद रोड पर जहां से शहीद पथ का आगाज होता वहां बजट होटल और बस अड्डा बनेगा। इसका प्रारूप लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पिछले साल बनाया था। यहां नौ मंजिल का बजट होटल बनाया जाएगा।
जिसमें नीचे बस अड्डा बनेगा। जबकि ऊपर की मंजिलों में होटल होगा। इस बिल्डिंग का निर्माण एलडीए करेगा, जबकि होटल निजी क्षेत्र में 20 साल तक की लीज पर दिया जाएगा। बस अड्डा पूरा होने के बाद रोडवेज को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
होटल निजी कंपनी चलाएगी और साल भर में एक निश्चित रकम प्राधिकरण को अदा करेगी। इस बस अड्डे से अवध के 10 और पूर्वांचल के 20 जिलों की ओर आने जाने वाले लोगों को बहुत फायदा होगा।
जबकि बसों की एंट्री भी शहर में एक हद तक काफी कम हो जाएगी। यहां बस अड्डे का संचालन किए जाने से लोगों की राह आसान होगी। वर्ष 2014 तक बस अड्डे का संचालन शुरू हो सकता है।
इस भूमि के लैंडयूज को रिहायशी से बजट होटल और बस अड़्डा किया जाना प्रस्तावित था। इस बोर्ड ने हां कर दी।
जानकीपुरम विस्तार में बनेगा ट्रॉमा सेंटर
जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-3 में 2332 वर्ग मीटर भूमि भूखंड संख्या एसी-1 आरक्षित है। इसके साथ ही पुलिस चौकी की भूमि भी इसमें निहित है। इन दोनों को मिला कर एक ट्रामा सेंटर बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
यहां सामने की सड़क 45 मीटर चौड़ी है। यहां ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। इस ट्रामा सेंटर की भूमि बाद में स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर दी जाएगी, वह इसका इस्तेमाल भविष्य के दृष्टिगत करेगा।
कपूरथला की पार्किंग पास
कपूरथला एवं आसपास के क्षेत्र के लिए सेक्टर- एफ, अलीगंज में मल्टीलेवल पार्किग सह पार्क के निर्माण का प्रस्ताव लाया गया था।
जिसको मंजूरी दे दी गई। करीब 4000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के इस पार्क में भूमिगत पार्किंग बनाई जाएगी। जिसमें 140 से अधिक कारों को खड़ा करने की क्षमता होगी। ऊपर पार्क को विकसित किया जाएगा। इस पर समग्र विकास योजना से धन लगाया जाएगा।
सीएम सचिवालय को मिली हरी झंडी
मुख्यमंत्री के लिए बनाया जाने वाला नया सचिवालय। विधानभवन के समक्ष बनाए जाने वाले छह मंजिले सचिवालय भवन के लिए कांसेप्चुअल डिजाइनिंग का काम राजकीय निर्माण निगम ने करवाया है।
राज्य संपत्ति विभाग ने इसके लिए 300 करोड़ रुपए का बजट फाइनल किया है, जिसमें से कुछ शुरुआती किस्त पीडबल्यूडी को जारी भी कर दी है। धरना स्थल और उसके पास पड़ी 70 हजार वर्ग मीटर खाली जमीन पर निर्माण का आगाज हो गया है।
छह मंजिल की यह इमारत बनेगी। जिसका मानचित्र शुल्क एलडीए बोर्ड ने माफ कर दिया है। सरकारी इमारतों के शुल्क माफ करने की नीति के तहत यह प्रस्ताव बोर्ड में लाया गया था, जिसको मंजूरी दे दी गई है।
मेट्रो को दिए 100 करोड़
मेट्रो रेल परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपए देने पर सहमति बन गई। बोर्ड प्रस्ताव की प्रत्याशा में प्राधिकरण पहले से ही 20 करोड़ रुपए लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को पहले ही दे चुका है। जबकि, बकाया धन अगले दो वित्तीय वर्षों में प्राधिकरण देगा।
सीएसआई बिल्डिंग में और बनेंगे टॉवर
एलडीए ने सीएसआई टॉवर की तर्ज पर एक और टॉवर इसी बिल्डिंग में बनाने के प्रस्ताव पर राजी है। इसकी मंजूरी प्राधिकरण बोर्ड ने दे दी। इसे सीएसआई टॉवर-2 कहा जाएगा। इस संबंध में शासन की ओर से लखनऊ विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया है।
कानपुर रोड पर बनेगा सर्विस अपार्टमेंट, 48 फ्लैट बनेंगे
कानपुर रोड सेक्टर-एच में एकल सिनेमाघर बनाने के लिए एक भूखंड है। जिसमें किसी ने भी रुचि नहीं दिखाई। इस वजह से इस भूमि का उपयोग प्राधिकरण एक सर्विस अपार्टमेंट बनाने में करेगा। जिसमें छोटे फ्लैटों में लोगों को अनेक सुविधाएं दी जाएंगी।
जिससे एलडीए को अच्छी खासी आमदनी होगी। इस अपार्टमेंट की योजना को हरी झंडी दे दी गई है। यहां 48 फ्लैट बनेंगे। करीब 500 वर्ग फीट के ये फ्लैट होंगे। इन फ्लैटों की कीमत करीब 15 लाख रुपए होगी।