फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   only cng, lng vehicle permitted in ncr

Lucknow News: पहली नवंबर से दिल्ली, एनसीआर में प्रदूषण नहीं फैलाने वाले वाहनों को ही मिलेगी एंट्री

Sat, 19 Jul 2025 05:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 05:02 PM IST
विज्ञापन
only cng, lng vehicle permitted in ncr
लखनऊ। पहली नवंबर से दिल्ली और एनसीआर में सिर्फ बीएस-6 डीजल, सीएनजी, एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही एंट्री मिलेगी। ऐसा पर्यावरण के लिहाज से किया जा रहा है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उपरोक्त श्रेणियों के व्यावसायिक वाहनों को ही दिल्ली व एनसीआर के लिए परमिट दिए जाएंगे। हालांकि यह प्रतिबंध दिल्ली में पंजीकृत वाहनों के लिए नहीं लगाया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन हेतु अधिनियम 2021 के तहत बीते तीन जून को निर्देश जारी किए गए थे। इसमें यह कहा गया था कि उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की बीएस-6 डीजल, एलएनजी, सीएनजी और ईवी व्यावसायिक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। यह निर्णय दिल्ली की खराब पर्यावरणीय स्थिति को देखते हुए लिया गया। आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त वीएन सिंह ने कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं। इसके लिए परमिट शर्तों में जरूरी संशोधन किए जाएंगे, जिससे पहली नवंबर के बाद दिल्ली में प्रतिबंधित वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। व्यावसायिक वाहन मालिकों, परिचालको को लिखित और डिजिटल माध्यमों से सूचित किया जाएगा। परिवहन संघों के साथ बैठकें कर जागरुकता भी फैलाई जाएगी। सीमा चेक प्वाइंट पर सत्यापन प्रणाली भी शुरू होगी। इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed