फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   only 50 precent review officers will join to the secretariat

अब आधे समीक्षा अधिकारी ही रोज आएंगे सचिवालय, संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन का फैसला

Tue, 28 Jul 2020 03:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Jul 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
only 50 precent review officers will join to the secretariat
लखनऊ सचिवालय - फोटो : amar ujala
अब आधे समीक्षा अधिकारी ही रोज सचिवालय आएंगे। प्रदेश सरकार ने इनकी उपस्थिति भी 50 प्रतिशत तक सीमित कर दी है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सरकार ने 13 जुलाई को सचिवालय में समूह 'ग' व 'घ' के कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत तक सीमित कर दी थी।
विज्ञापन


समूह ‘क’ व ‘ख’ के सभी अधिकारियों को कार्यालय आकर कार्य करने का निर्देश दिया गया था। सचिवालय संगठनों के पदाधिकारियों ने महामारी के संक्रमण के मद्देनजर शासन के अधिकारियों से मिलकर समीक्षा अधिकारियों की उपस्थिति भी 50 प्रतिशत तक सीमित करने का आग्रह किया था। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन हेमंत राव ने सोमवार को संशोधित आदेश जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि सचिवालय के समस्त विभागों के समूह 'क' व 'ख' के सभी अधिकारी (समीक्षा अधिकारी छोड़कर) कार्यालय आएंगे। अब समूह ‘ग’ व ‘घ’ की तरह समूह ‘ख’ के भी 50 प्रतिशत समीक्षा अधिकारी ही उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यकता पड़ने पर बुलाया जा सकेगा

50 प्रतिशत उपस्थिति वाले कर्मियों का रोस्टर विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा सचिव, जो भी वरिष्ठ हो लगाएंगे। समूह ‘ख’ के ही अपर निजी सचिव व निजी सचिव की उपस्थिति के बारे में संबंधित अधिकारी आवश्यकतानुसार निर्णय ले सकते हैं। 


रोस्टर के अनुसार घर से काम करने वाले कर्मियों को मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक साधनों के जरिए कार्यालय के संपर्क में रहने को कहा गया है। उन्हें आवश्यकता पड़ने पर कार्यालय बुलाया जा सकेगा। हालांकि यह आदेश उन कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे जो आकस्मिक व आवश्यक सेवाओं से जुड़े हैं तथा कोविड-19 की रोकथाम में प्रत्यक्ष भूमिका निभा रहे हैं। सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने इस आदेश के लिए शासन के अधिकारियों का आभार जताया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed