फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   only 49 vehicle stands are legal in lucknow

राजधानी लखनऊ में सिर्फ 49 वाहन स्टैंड ही वैध, बाकी होंगे बंद

Fri, 29 Apr 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
only 49 vehicle stands are legal in lucknow
लखनऊ। राजधानी में केवल 49 वाहन स्टैंड वैध हैं। इसके अतिरिक्त जो भी ऑटो-टैक्सी और बस स्टैंड अवैध रूप से चल रहे हैं, उन्हें तत्काल बंद कराया जाएगा। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने नगर निगम को वैध स्टैंडों की सूची देकर उनका संचालन कराने के लिए कहा है। इसके साथ ही ई-रिक्शा के लिए भी अलग से रूट तय किए जाएंगे। वहीं, अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम और पुलिस सख्ती से काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जेसीपी पीयूष मोर्डिया और डीएम अभिषेक प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें तय हुआ कि अवैध रूप से संचालित सभी वाहन स्टैंड बंद कराए जाएं। डीएम खुद ऐेसे स्टैंडों पर सुविधाएं देखने जाएंगे जहां वैध रूप से ऑटो-टैक्सी का संचालन हो रहा है। शहर के चौराहों और सड़कों पर अतिक्रमण की स्थिति भी इस दौरान देखी जाएगी। वहीं, अवैध स्टैंडों पर अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को भी जब्त किया जाएगा, जो बिना वैध परमिट के चल रहे हैं। ऐसे वाहनों को तुरंत सीज किया जाएगा। डग्गामार वाहनों की सघन चेकिंग की भी सहमति बनी है। जेसीपी ने बताया कि जगह की कमी से सीज वाहनों को खड़ा करने में दिक्कत आ रही है। इस पर डीएम ने रमाबाई अंबेडकर मैदान में पीएसी कैंप की जगह पर इन वाहनों को खड़ा करने के लिए निर्देश दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह अभियान चलेगा। वहां सीज वाहनों को रखने के लिए तहसील बीकेटी, मलिहाबाद के एसडीएम व सीओ को जगह चिह्नित करने के लिए कहा गया है। दो दिन तक प्रशासन, पुलिस व आरटीओ की टीमें सघन अभियान चलाकर अवैध रूप से चल रहे वाहनों को सीज करेंगी।
विज्ञापन

रोडवेज बसें निर्धारित जगह ही रुकेंगी
डीएम ने रोडवेज के अधिकारियों से कहा है कि प्रबंधक अपने ड्राइवर, खलासी को निर्देेश दें कि निर्धारित जगहों पर ही सवारियों को चढ़ाया व उतारा जाए। ऐसा नहीं करने पर इन बस चालकों व विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जूम मीटिंग कर विशेष रूप से निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमाना नहीं दौड़ा सकेंगे ई-रिक्शा
डीएम के सामने यह भी मुद्दा रखा गया कि शहर में ई-रिक्शा की वजह से ट्रैफिक जाम के हालात बनते हैं। इससे काफी दिक्कतें आती हैं। चौराहों पर भी स्थिति बिगड़ती है। इस पर डीएम ने ट्रैफिक पुलिस को परिवहन विभाग और ई-रिक्शा एसोसिएशन के साथ वार्ता कर नए रूट तय करने के लिए कहा है।
कैसरबाग में सुधरेंगे जाम के हालात
बैठक में तय हुआ कि कैसरबाग में जाम खत्म करने के लिए रोडवेज बसों का संचालन वन-वे किया जाए। यहां स्वास्थ्य भवन चौराहा से कै सरबाग बस अड्डा की तरफ बसें जाएंगी। वहीं, वापसी में शहीद स्मारक, रेजीडेंसी की तरफ से निकलेंगी। इस व्यवस्था को लागू कराने के लिए रोडवेज के अधिकारियों को कहा गया है। इसके साथ ही रेजीडेंसी पर परिवहन विभाग की कार्यशाला को भी पिपरसंड में अस्थाई रूप से शिफ्ट करने के लिए निर्देश हुआ है। इससे रेजीडेंसी रोड पर जाम की स्थिति नहीं बनेगी।

हजरतगंज, जनपथ में चलेगी क्रेन
डीएम ने हजरतगंज व जनपथ मार्केट में नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को क्रेन से उठवाने के लिए कहा है। नगर निगम और हजरतगंज पुलिस इसे लागू कराएंगे। इसके अलावा यातायात के लिहाज से ब्लैक स्पॉट व हॉट स्पॉट चिह्नित किए जाएंगे। शहर के 100 प्रमुख चौराहों पर 100 मीटर के दायरे में कोई भी ऑटो रिक्शा व अन्य वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। इसे परिवहन विभाग के अलावा ट्रैफिक व स्थानीय पुलिस सुनिश्चित कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed