{"_id":"5b2b40314f1c1b5d748b5f44","slug":"online-transfer-system-applied-in-the-higher-education-department","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब इस सरकारी विभाग में भी शुरू हुई ऑनलाइन ट्रांसफर व्यवस्था, हुए 170 तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इस सरकारी विभाग में भी शुरू हुई ऑनलाइन ट्रांसफर व्यवस्था, हुए 170 तबादले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो
राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों के ऑनलाइन तबादलों की शुरुआत उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को विधानसभा सचिवालय से की। उच्च शिक्षा विभाग में पहली बार ऑनलाइन तबादले की व्यवस्था शुरू की गई है। एक क्लिक से 170 प्रवक्ताओं का उनके दिए विकल्पों में वरीयता के आधार पर तबादला किया गया।
सभी को उनके पंजीकृत मोबाइल फोन पर मेसेज और ई-मेल पर आदेश की कॉपी भी उपलब्ध करा दी गई। डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की कार्य संतुष्टि को अधिकतम करने और छात्रों के शैक्षिक हित को देखते हुए ऑनलाइन तबादला नीति अपनाई गई है।
इससे पारदर्शिता और समानता के आधार पर तबादले हो सकेंगे। स्थानांतरण के लिए सत्र 2018-19 में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 5 से 10 जून 2018 रखी गई थी। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों के 315 शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन किया था। इनमें से 170 प्रवक्ताओं के तबादले खाली पदों पर किए गए हैं।

Trending Videos
आदेशों पर होंगे डिजिटल हस्ताक्षर
सभी आदेशों पर निदेशक के डिजिटल हस्ताक्षर भी रहेंगे। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि तबादलों में दावेदार अधिक होने पर उनकी जरूरत को अंकों के हिसाब से बांटा गया था। जिसके अंक अधिक पाए गए, सॉफ्टवेयर ने वरीयता के आधार पर उनका तबादला मांगे गए विकल्प पर कर दिया।
इस मौके पर सॉफ्टवेयर बनाने वाले एनआईसी के अधिकारी भी मौजूद थे। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा संजय अग्रवाल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग को भी ऑनलाइन तबादलों की शुरुआत करके भ्रष्टाचार मुक्त किया गया था। उसमें 581 शिक्षकों के तबादले किए गए थे। अब उच्च शिक्षा विभाग में भी ऑनलाइन व्यवस्था शुरू हो गई है।