फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online shoping, fraud of 20 crores

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी को लगाया 20 करोड़ का चूना

Mon, 14 Oct 2019 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
online shoping, fraud of 20 crores
लखनऊ। बीटेक और आईटीआई पास जालसाजों ने तीन साल में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन को 20 करोड़ रुपये की चपत लगा दी। साइबर सेल की टीम ने शनिवार देर रात जयपुर निवासी सोहित सोनी और राहुल सिंह राठौर को दबोच लिया।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, जालसाज ऑनलाइन असली वे-प्रोटीन मंगाकर ऑर्डर निरस्त कर देते थे। इसके बाद नकली सामान भरकर ऑर्डर लौटा देते थे। अमेजन के अधिकारियों ने मामला पकड़ में आने के बाद गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शातिरों के पास से भारी मात्रा में नकली वे-प्रोटीन पाउडर व कई मोबाइल व सिम बरामद किए हैं। मालूम हो कि साइबर सेल की टीम ने तीसरी बार अमेजन कंपनी के साथ हुए जालसाजी का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन

एसएसपी के मुताबिक, जालसाज अमेजन से ऑनलाइन आईसोप्योर कंपनी के मंहगे वे-प्रोटीन ऑर्डर करते थे। डिलीवरी के बाद ऑर्डर कैंसल कर देते थे। इसके बाद आईसोप्योर प्रोटीन निकालकर डब्बे में घटिया क्वालिटी का प्रोटीन भरकर और अमेजन का फर्जी स्टीकर लगाकर लौटा देते थे। इसके बाद आईसोप्योर प्रोटीन जिम सेंटरों में जाकर सस्ते दाम पर बेच देते थे। साइबर सेल के नोडल अधिकारी व सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक, जालसाज सोहित सोनी जयपुर के नॉर्थपार्ट श्रीरामनगर विस्तार कालबाड़ा रोड झोटवाड़ा का रहने वाला है। उसने जयपुर से बीटेक किया है। वहीं, राहुल सिंह राठौर जगदीशपुरी कॉलोनी पहला बालाजी धर्मकांटा सीकर रोड जयपुर का रहने वाला है। उसने आईटीआई की है। पढ़ाई के दौरान दोनों ने जिम जॉइन कर अमेजन से वे-प्रोटीन मंगाना शुरू किया। दोनों मॉडलिंग भी करते थे। इस दौरान उन्होंने कंपनी के प्रोडक्ट वापस किया जो बिना तहकीकात के हो गया। इसके बाद उन्होंने ठगी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाजों ने कहा कि वापस ही नहीं होता प्रोडक्ट
जालसाजों ने बताया कि वे जिम ट्रेनर हैं। कुछ साल पहले अमेजन से प्रोटीन पाउडर मंगाते थे। कई बार असली डब्बे में नकली पाउडर भेजा गया, जिसे लौटा दिया था। जिन सामानों की बरामदगी दिखाकर उसे जालसाज बताया जा रहा है, कंपनी ने 2018 में उसकी वापसी बंद कर दी है। वहीं, कंपनी के शशांक सिंह के मुताबिक, कंपनी आज भी उक्त सामानों की वापसी ले रही है।

अमेजन से ही मंगाते थे अमेजन का स्टीकर
आईसोप्योर वे-प्रोटीन के 11 डब्बे, गोल्ड स्टैंडर्ड प्रोटीन के नौ पैकेट, 29 सिमकार्ड, 7 मोबाइल, अमेजन के स्टीकर और स्मार्ट वॉच बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, स्टीकर भी जालसाज अमेजन से ही मंगाते थे, जिसे कंपनी खुद बेचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed