{"_id":"5e6eab178ebc3ea7d84e7291","slug":"online-rti-application-soon-in-dm-and-commissioner-s-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और कमिश्नर ऑफिस में भी ऑनलाइन आरटीआई आवेदन जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और कमिश्नर ऑफिस में भी ऑनलाइन आरटीआई आवेदन जल्द
Mon, 16 Mar 2020 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
महेंद्र तिवारी, लखनऊ
महेंद्र तिवारी, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Mar 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
RTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत आवेदन व अपील की ऑनलाइन व्यवस्था का विस्तार की तैयारी है। शासन स्तर पर यह प्रयोग सफलता पूर्वक लागू होने के बाद इसका विस्तार मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व गृह विभाग के जोन व मंडल स्तरीय कार्यालयों पर लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
सीएम योगी के निर्देश पर शासन ने केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश में भी आम लोगों की सुविधा के लिए आरटीआई अधिनियम के अंतर्गत आवेदन व प्रथम अपील को ऑनलाइन प्राप्त किए जाने की व्यवस्था की पहल की थी। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सहयोग से एक वेबपोर्टल ‘https://rtionline.up.gov.in’ विकसित किया गया था।
विज्ञापन
पहले चरण में इस पोर्टल को सचिवालय के समस्त विभागों व उनके नियंत्रण वाले विभागाध्यक्ष कार्यालयों के लिए संचालित किया गया। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव शशि प्रकाश गोयल ने पिछले दिनों इस पोर्टल पर आने वाले आवेदन व उसके निस्तारण की समीक्षा की। इसी बैठक में प्रदेश के समस्त मंडलायुक्त, जिलाधिकारी तथा पुलिस विभाग के जोन व परिक्षेत्र (मंडल) स्तरीय कार्यालयों पर इसे लागू करने का फैसला हुआ। इस संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जल्दी ही इन कार्यालयों से ऑनलाइन आवेदन व अपील का निस्तारण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
तय समय अवधि में आवेदन व अपील निस्तारण के फरमान
मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों की इस लचर कार्यशैली पर चिंता व्यक्त की है। योगी ने शासन के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यालय व नियंत्रण वाले विभागाध्यक्ष कार्यालयों में नामित जन सूचना अधिकारियों को निर्देशित करें कि वे आरटीआई अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदन व अपील को नियमित रूप से देखें व अधिनियम में तय समय अवधि में उसका समुचित निस्तारण सुनिश्चित कराएं।