{"_id":"836da8a1ed0c0fccb7d2e80307f0faef","slug":"online-registration-to-continue-in-kaushal-vikas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास से जुड़ी जरूरी ख्ाबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास से जुड़ी जरूरी ख्ाबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Feb 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
कौशल विकास मिशन के निदेशक विकास गोठलवाल ने कहा है कि इस योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया है कि 31 जनवरी तक पंजीकरण के बारे में गलत सूचनाएं लोगों को दी जा रही हैं।
इस तिथि के बाद भी युवा ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लायक बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित कर रही है।
14 से 35 साल के अभ्यर्थी अपनी इच्छा के अनुसार इस योजना में ट्रेड एवं पाठ्यक्रम का चयन कर सकते हैं।
इसमें ऑनलाइन पंजीकृत युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस संबंध में टोल फ्री नंबर 18001028056 पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।