नौकरी के लिए यहां कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गा। पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी को शैक्षिक दस्तावेज समेत सभी प्रमाणपत्रों को स्कैन करके सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
पूर्व में पंजीकृत बेरोजगारों के पंजीकरण का नवीनीकरण भी तभी होगा जब वे पोर्टल पर अपने दस्तावेज अपलोड कर देंगे। बेरोजगारों का पंजीकरण जिलों के सेवायोजन कार्यालयों में होता है। इसके लिए वहां जाकर एक फॉर्म भरना होता था।
शैक्षिक अभिलेख, जाति, अनुभव, निशक्तता आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी जमा करानी पड़ती थी। हर साल पंजीकरण का नवीनीकरण भी होता है। नई व्यवस्था के मुताबिक अब पंजीकरण केवल ऑललाइन होंगे।
इस वेब पोर्टल पर अपलोड करें प्रमाण पत्र
प्रमुख सचिव श्रम अरुण कुमार सिन्हा ने इस संबंध में निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन तथा सभी डीएम व कमिश्नर को निर्देश भेज दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बेरोजगार लोग घर, साइबर कैफे या जनसुविधा केंद्रों से अपने शैक्षिक अभिलेखों व प्रमाणपत्रों को स्कैन कर वेबपोर्टल www.sewayojan.org पर अपलोड करेंगे।
संबंधित सेवायोजन कार्यालय बेरोजगारों की प्रविष्टियों का मिलान अपलोड किए गए स्कैन्ड अभिलेखों से करके रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध कराएगा।
पंजीकरण कराने के तीन कार्य दिवसों के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकेंगे। सेवायोजन कार्यालयों में पूर्व में पंजीकृत बेरोजगारों को भी अपनी पूर्व की पंजीयन संख्या व अन्य आवश्यक सूचनाएं स्कैन करके वेब पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
इनका सत्यापन जिला सेवायोजन कार्यालयों में उपलब्ध अभिलेखों से मिलान करके कराया जाएगा। इसके बाद उनसे अन्य सभी सूचनाएं वेबपोर्टल पर अपलोड कराई जाएंगी।