फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online rail ticket booking get expensive from today

आज से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कराना हुआ महंगा, एसी व नॉन एसी पर बढ़े इतने रुपये

Sun, 01 Sep 2019 10:15 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 01 Sep 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
online rail ticket booking get expensive from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
रेलवे के ऑनलाइन टिकट एक सितम्बर से महंगे हो जाएंगे। आईआरसीटीसी को टिकटों पर सर्विस टैक्स लेने की मंजूरी मिल गई है, जिससे नॉन एसी क्लास में 15 रुपये और एसी क्लास में 30 रुपये सर्विस चार्ज देने होंगे।
विज्ञापन


भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के जीजीएम आईटी सुनील कुमार की ओर से इस बाबत उत्तर, पूर्वोत्तर, उत्तर मध्य सहित सभी रेलवे जानों, आरक्षण केंद्रों व सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) को सर्कुलर भेज दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि आईआरसीटीसी बेवसाइट को ऑनलाइन टिकट पर दोबारा से सर्विस टैक्स वसूलने की मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन


नई व्यवस्था रेलवे के समयानुसार, शनिवार मध्य रात्रि यानी पहली सितंबर से लागू हो जाएगी। इसके मुताबिक, ट्रेनों के सिटिंग क्लास, स्लीपर समेत सभी नॉन एसी श्रेणियों के लिए 15 रुपये प्रति टिकट सर्विस चार्ज और एसी बोगियों में सीट बुक कराने पर 30 रुपये प्रति टिकट चार्ज का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर सर्विस टैक्स को खत्म कर दिया था। लेकिन अब इस फैसले को बदलते हुए दोबारा टैक्स लेने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed