{"_id":"9f069ef7ba58527f6cbab8c261b437c9","slug":"online-ragistration-system-faile","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही ऑनलाइन शिविर व्यवस्था पटरी से उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ही ऑनलाइन शिविर व्यवस्था पटरी से उतरी
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
Updated Sat, 14 Dec 2013 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपान से जुड़े व्यापारियों के लिए ऑन लाइन पंजीयन व रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होने के बाद आयोजित शिविर पहले दिन महज रस्म अदायगी तक रहा।
विज्ञापन
एफएसडीए द्वारा शुक्रवार को आयोजित शिविर अव्यवस्था के चलते दोपहर दो बजे के बाद शुरू हो सका।
ऐसे में गिनती के लिए ही पहुंचे व्यापारी भी महज जानकारी तक सिमटे रहे। शाम तक महज पांच पंजीकरण ही हो सके।
ऑन लाइन पंजीयन के लिए 28 दिसंबर तक जोन स्तरीय शिविरों की शुरुआत के तहत जोन छह में दुबग्गा मंडी में शिविर आयोजित होना था।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि वीआईपी ड्यूटी व कोर्ट केस के कारण शिविर का संचालन शुरू करने में देरी हुई।
इसके चलते उक्त स्थल पर पंजीयन शिविर एक बार और लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ऑन लाइन पंजीयन के लिए अब 16 दिसंबर को जोन 3 के डंडहिया बाजार, 17 को जोन 2 के ई-ब्लाक राजाजीपुरम और 18 को जोन 3 के डालीगंज बाजार में लगेगा।