{"_id":"55ba162f684b60d6d83b5b749572f8ac","slug":"online-pay-your-house-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे जमा कीजिए हाउस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे जमा कीजिए हाउस टैक्स
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Jan 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब घर बैठे ही हाउस टैक्स या वाटर टैक्स जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी लोगों को निकायों का चक्कर नहीं लगाना होगा।
बस स्थानीय निकाय निदेशालय द्वारा तैयार वेबसाइट http://e-nagarsewaup.gov.in/ulbapps पर क्लिक करें और जरूरत के मुताबिक सुविधा ले सकते हैं।
निकाय स्तर पर इसका ट्रायल भी शुरू हो गया है। आम जनता के लिए इसे फरवरी के आखिरी सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है।
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तो अभी से बनवाए जा सकेंगे, लेकिन टैक्स जमा करने के लिए लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।
उत्तर प्रदेश में 630 निकाय हैं। इसमें 13 नगर निगम, 194 पालिका परिषद तथा 423 नगर पंचायतें हैं।
शहरी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी निकायों के पास है। निकाय इसके एवज में हाउस टैक्स लेता है।
इसके बाद भी आम जनता को निकाय कर्मियों के शोषण का शिकार होना पड़ता है। इसलिए सरकार चाहती है कि लोगों को घर बैठे समस्याओं का समाधान हो सके।
इसके लिए वेबसाइट शुरू की गई है।