फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online exam of up police

पहली बार होगी यूपी पुलिस की ऑनलाइन परीक्षा

Thu, 22 May 2014 11:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 May 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
online exam of up police

यूपी पुलिस के इतिहास में पहली आन लाइन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है यह प्रशिक्षण 22 मई से 27 जुलाई 2014 तक किया जाना है।

विज्ञापन


इसमें तकरीबन 12 हजार पुलिस कर्मी भाग लेंगे। यह परीक्षा पुलिस प्रशिक्षण विभाग के महा निदेशक एके जैन और आईजी आरके विश्वकर्मा के नेतृत्व में होगी।

विभाग के आईज़ी संदीप सालुंके व एसपी नेहा पांडे भी इसके पर्यवेक्षण से जुड़े हैं।

दिया गया था प्रशिक्षण, अब होगा इम्तिहान

online exam of up police

अधिकारियों के मुताबिक सीसीटीएनएस योजना के तहत थानों में ऑन लाइन एफआईआर दर्ज करने व अन्य रजिस्टरों की इंट्रियों को ऑन लाइन करने के लिए जिन पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया था, उनकी परीक्षा हो रही है।

आईजी आरके विश्वकर्मा ने बताया कि इससे इन पुलिस कर्मियों का दुबारा प्रशिक्षण भी हो जाएगा और यह भी सामने आ जाएगा कि कौन कितना सीख सका। इसी वजह से इस परीक्षा के परिणाम तत्काल घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर, ये भर्ती प्रक्रिया कर दी निरस्त

online exam of up police

एक तरफ यूपी में इतिहास बनने जा रहा है तो दूसरी ओर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने डार्क रूम सहायक (डीआरए) के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दी है।

यह कार्रवाई भर्ती में धांधली व पैसा वसूली की शिकायत मिलने के बाद की गई है। चिकित्सा मंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों और परीक्षा कराने वाली टीएसआर इंफ्राटेक कंपनी के खिलाफ स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने के भी निर्देश दे दिए हैं।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने डाक्र रूम असिस्टेंट के 355 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने की जिम्मेदारी लखनऊ की एक इंफ्राटेक कंपनी को दी गई थी।

विज्ञापन

मंत्री ने बताया, हो रही थी वसूली

online exam of up police

चिकित्सा मंत्री अहमद हसन ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थीं कि डार्क रूम सहायकों की भर्ती में कंपनी और स्वास्थ्य भवन के अधिकारियों ने जमकर वसूली की है।

अभ्यर्थियों से 8 से 10 लाख रुपये वसूले गए। यही नहीं उन्हीं अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जिन्होंने पैसे दिए थे।

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने भी इस मामले की शिकायत की थी। प्रथम दृष्टया जांच में भर्ती प्रक्रिया में धांधली व पैसे वसूली के आरोप सही पाए गए।

इसके बाद बुधवार को चिकित्सा मंत्री ने प्रमुख सचिव को पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने के निर्देश जारी कर दिए।

कई बड़े अधिकारी भी शामिल

online exam of up police

चिकित्सा मंत्री अहमद हसन ने बताया कि इस गड़बड़ी में अपर निदेशक और निदेशक स्तर के कई अधिकारियों के शामिल होने की सूचना मिली है।

बताया जा रहा है कि परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश चंद्रा, उनके सहायक डॉ. अनिल कुमार सिंह, निदेशक पैरामेडिकल डॉ. बीएस श्रीवास्तव व विभागीय सहायकों और टीएसआर इंफ्राटेक कंपनी भी भर्ती प्रक्रिया में धांधली की जांच के दायरे में आएंगे।

देर रात इन अधिकारियों के तबादले किए जाने की सूचना है। जबकि महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. अमर सिंह राठौर का कहना है कि उन्हें तबादले का आदेश नहीं मिला है।

डॉ. अनिल कुमार सिंह रिटायर हो चुके हैं। जबकि डॉ. बीएस श्रीवास्तव अगले महीने सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed