मंगाया मोबाइल, पैकेट खोला तो निकली धनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में तीन लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। इन लोगों ने लकी ड्रा के माध्यम से मोबाइल मंगाया था, लेकिन जब डाक से आया डिब्बा हाथ खोला तो उसमें पिसी हुई धनिया निकली।
पीड़ितों ने संबंधित थाने में इसकी शिकायत की है। सीतापुर के कस्बा सकरन निवासी जसवंत, कमलेश व अंकित के मोबाइल पर 28 दिसंबर को 9709743... से कॉल आई।
कॉल करने वाली महिला थी, जिसने खुद को एक प्राइवेट कंपनी का मैनेजर बताया। वहीं महिला ने तीनों लोगों को बताया कि उन लोगों ने लकी ड्रा के माध्यम से मोबाइल जीता है। वहीं हर व्यक्ति को कंपनी फोन के साथ 50 हजार रुपये इनाम भी देगी।
तीनों के डिब्बों में निकली धनिया
इनाम लेने वाले को मोबाइल की कीमत 6 हजार रुपये देनी पडे़गी। इसके लिए महिला ने तीनों को अकाउंट नंबर भी दे दिया। जसवंत, कमलेश व अंकित महिला के झांसे में आ गए और बताए गए अकाउंट नंबर में 6-6 हजार रुपये डाल दिए।
इस पर महिला ने एक सप्ताह के भीतर मोबाइल फोन व 50 हजार रुपये का चेक घर पहुंचने की बात कही। सोमवार को तीनों के घर कोरिअर में तीन डिब्बे पहुंचे। तीनों ने डिब्बे खोले तो दंग रह गए।
इन डिब्बों में मोबाइल की जगह पिसी हुई धनिया रखी थी। ठगे जाने का अहसास होते ही तीनों सन्न रह गए। पीड़ितों ने सकरन थाने में तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।