फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online class in school starts form 6th january in lucknow

लखनऊ में स्कूल बंद करने के आदेश के बाद आज से शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई

Thu, 06 Jan 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
online class in school starts form 6th january in lucknow
लखनऊ। स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद करने के आदेश के बाद बृहस्पतिवार से शिक्षण व्यवस्था फिर से ऑनलाइन मोड में आ रही है। बुधवार को स्कूलों ने अभिभावकों को संदेश देकर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने की जानकारी दी। हालांकि ,अभी कई स्कूल ऑनलाइन पढ़ाई का शिड्यूल तय करने में जुटे हैं। इस दौरान स्कूलों ने कार्यालय खुला रखने की बात कही है।
विज्ञापन

लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, वरदान इंटरनेशनल एकेडमी, पायनियर मॉन्टेसरी स्कूल, अवध कॉलेजिएट, डीपीएस समेत शहर के अधिकांश स्कूलों ने बुधवार शाम छात्रों के अभिभावकों के मोबाइल पर संदेश भेजकर स्कूल बंद करने की जानकारी दी और बृहस्पतिवार से ऑनलाइन कक्षाओं के लिए तैयार रहने को कहा। विद्यालयों के अनुसार कक्षाओं का लिंक बृहस्पतिवार सुबह भेजा जाएगा। हालांकि, जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसे देख विद्यालय प्रशासन की आशंका है कि स्कूल आगामी कई दिनों तक बंद रहेंगे। कोरोना के मामले अभी और बढ़ेंगे। अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि शासन के आदेश के बाद स्कूल बंद किए जा रहे हैं और ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था फिर से शुरू की जा रही है। डीआईओएस डॉ. अमर कांत सिंह ने बताया कि यदि स्कूल बच्चों को बुलाते हैं तो कड़ी कार्रवाई होगी। उधर, स्कूलों को बंद करने के आदेश के बाद 26 जनवरी परेड में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास पर संशय खड़ा हा गया है। निजी स्कूलों के संगठन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed