{"_id":"562c325a9d38b91413ee0256e8223032","slug":"online-application-for-registered-businessmen-in-income-tax-dept","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 23 Jun 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग ने अपने पंजीकृत व्यापारियों को पंजीकरण में किसी तरह के बदलाव के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दे दी है।
विज्ञापन
यह व्यवस्था एक जुलाई से लागू होगी। वाणिज्य कर विभाग में व्यापारियों के पंजीयन प्रमाणपत्रों में संशोधन के लिए वर्तमान में मैनुअल व्यवस्था लागू है। इससे प्रत्यावेदनों के निस्तारण में काफी वक्त लगता है।
वाणिज्य कर आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने एक जुलाई से ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। नारायण ने बताया है कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
आवेदन पत्र में संशोधन का प्रत्यावेदन और उसके निराकरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में वाणिज्य कर राजस्व की प्राप्तियों के लिए 47,500 करोड़ का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन