फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online application for pension scheme

पेंशन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन

Fri, 08 Nov 2013 12:30 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Fri, 08 Nov 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
online application for pension scheme

वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजना का लाभ पात्रों को देने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन लिए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


इसके अलावा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिया जा सके।

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने यह निर्देश बृहस्पतिवार को विकास एजेंडा के अंतर्गत समाज कल्याण, महिला कल्याण, विकलांग कल्याण व पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की पेंशन योजना की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए।


मुख्य सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना व अन्य योजनाओं का प्रचार कराकर अधिक पात्रों को लाभ दिया जाए।

अगले वित्तीय वर्ष में पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएं तथा ऑनलाइन निस्तारण करते हुए डाटाबेस तथा जिला व ग्रामवार पात्रों को सूचीबद्ध किया जाए।

अगले वित्तीय वर्ष में प्रत्येक दशा में पेंशन की प्रत्येक योजना के लाभांवितों के खाते में पेंशन की धनराशि सीधे दी जाए।

समाज कल्याण, महिला कल्याण, विकलांग कल्याण व पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पेंशन योजना से उपलब्ध बजट के अनुसार अधिकतम पात्रों को लाभ देने का अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


वृद्धावस्था पेंशन योजना में 38 लाख पात्रों को लाभ मिल रहा है। उपलब्ध बजट के अनुसार लगभग पांच लाख और पात्रों को लाभ देने के लिए अभियान चलाया जाए।

इसी प्रकार प्रत्येक योजना में उपलब्ध राशि से अधिक से अधिक पात्रों को लाभ देने का विशेष अभियान चलाया जाए।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed