फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one year benefit of gst for uttar pradesh.

जीएसटीएकवर्ष: राज्य सरकार के खजाने में जबरदस्त इजाफा, 80 फीसदी टैक्स चोरी में कमी

Mon, 02 Jul 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Jul 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
one year benefit of gst for uttar pradesh.
- फोटो : अमर उजाला

पिछले वर्ष एक जुलाई को लागू हुए जीएसटी के कारण व्यापारी समुदाय भले ही परेशानी का रोना रो रहा है, लेकिन वैट से जीएसटी में माईग्रेट होने वाले व्यापारियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ। प्रदेश में एक साल में करीब 6.50 लाख नए व्यापारियों के जीएसटी में पंजीकरण कराने से टैक्स वसूली में भारी वृद्धि हुई।

विज्ञापन


विभागीय सूत्रों की मानें तो जीएसटी के बाद एक साल में पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। साथ ही प्रदेश के टैक्स बेस (टैक्स का आकार) में भी करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उधर, रिटर्न दाखिल करने समेत अन्य कई प्रावधानों के चलते व्यापारियों को परेशानी जरूर झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


आर्थिक मंदी, कारोबारियों की नाराजगी और विपक्ष की घेराबंदी जैसे मोर्चों से जूझने के बाद शुरूआती दौर में जीएसटी के बहुत फायदे नहीं दिखे, लेकिन अंतिम 5-6 महीनों में प्रावधानों में संशोधन का असर अच्छा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती दौर में रिटर्न दाखिल करने, ई-वे बिल लागू करने समेत अन्य क्रियाकलापों में तकनीकी अड़चनों के चलते राजस्व भी प्रभावित हुआ, वहीं नये व्यापारियों ने जीएसटी में पंजीकरण कराने में हिचक भी दिखाई। बीच-बीच में जीएसटी के प्रावधानों व सिस्टम में किए गए सुधार से एक साल के दौरान राजस्व में वृद्धि भी हुई।

13 लाख हुई व्यापारियों की संख्या

one year benefit of gst for uttar pradesh.

जीएसटी लागू होने से व्यापारियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई। पिछले साल प्रदेश में सिर्फ 7.50 लाख व्यापारी पंजीकृत थे, लेकिन जीएसटी के बाद एक साल में करीब 6.50 लाख नये व्यापारियों ने पंजीकरण कराया। इनमें अधिकांश छोटे व मध्यम श्रेणी के व्यापारी हैं। अब पंजीकृत व्यापारियों की संख्या 13 लाख के करीब है।

80 फीसदी तक टैक्स चोरी में कमी
सूत्रों की माने तो जीएसटी के टैक्स चोरी में करीब 80 फीसदी कमी आई है। इसकी वजह से यह है कि जीएसटी की तकनीक आधारित प्रणाली से व्यापारियों द्वारा किए जाने वाले लेन-देन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है।

20 फीसदी सस्ता हुआ माल ढुलाई
जीएसटी के प्रावधानों से एक से दूसरे राज्य में माल ले जाना आसान होने के साथ किफायती हो गया है। इससे लॉजिस्टक क्षेत्र को फायदा हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक ढुलाई की कीमत में करीब 20 फीसदी तक की कमी आई है।

बड़ा राज्य होने का फायदा भी मिला

one year benefit of gst for uttar pradesh.

आबादी के लिहाज से यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है, इसलिए अन्य राज्यों की तुलना में यहां पर सर्वाधिक उपभोक्ता हैं। चूंकि जीएसटी एक उपभोक्ता आधारित टैक्स प्रणाली है, इसलिए इसके तहत मिलने वाले राजस्व का सबसे अधिक शेयर उसी राज्य को मिलेगा, जहां वस्तुओं का उपभोग करने वालों की संख्या अधिक होगी। इस लिहाज से यूपी को एक साल में करीब 5 हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed