फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one way traffic system in lucknow

अब सड़कों पर नहीं दिखेंगे यू-टर्न

Sat, 01 Feb 2014 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Feb 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
one way traffic system in lucknow

राजधानी की सड़कों पर अब यू-टर्न नजर नहीं आएंगे। पीली व सफेद पट्टियों को चिह्नित करने के अलावा भीड़भाड़ वाली सड़कों पर वन-वे ट्रैफिक प्रणाली लागू की जाएगी।

विज्ञापन


आदर्श चौराहे बनाए जाएंगे। हजरतगंज को जाम से निजात दिलाने के लिए पांच प्रमुख स्कूलों की पार्किंग व्यवस्था को सुधारा जाएगा। शुक्रवार को मंडलायुक्त संजीव सरन की अध्यक्षता में आयोजित अधिकारियों की बैठक में ये अहम फैसले किए गए।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम अनुराग यादव ने शहर के ट्रैफिक सिस्टम में सुधार के लिए जिला प्रशासन व यातायात विभाग समेत अन्य महकमों को दो दिन में मसौदा प्रस्तुत करने को कहा है। इसमें हजरतगंज के लिए विशेष प्लान तैयार किया जाना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक मंथन किया। सभी ने माना कि राजधानी के हर क्षेत्र में जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है।

लगातार बढ़ते ट्रैफिक से प्रमुख सड़कों पर जाम लग रहा है, जबकि यातायात विभाग अवैध पार्किंग व सवारी वाहनों के अवैध ठहराव पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। इसके बाद मंडलायुक्त ने हर सड़क पर पीली-सफेद पट्टी बनाने और जाम व सड़क हादसों को रोकने के लिए यू-टर्न बंद करने का निर्देश दिया।

उन्होंने ज्यादा भीड़भाड़ वाली सड़कों पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने के साथ ही कड़ाई से इसका पालन कराने की भी हिदायत दी है। इसके साथ साइनेज एवं ट्रैफिक लाइटों को ठीक कराने के लिए कहा गया है।


बैठक में मौजूद एडीजी ट्रैफिक आरपी सिंह ने साइनेज बनवाने और नो पार्किंग जोन के नियम को सख्ती से लागू कराने को आवश्यक बताया है। उन्होंने कहा कि आदर्श चौराहे बनवाने के साथ ही ऑटो और सिटी बसों के स्टॉपेज पर अव्यवस्था को दूर किया जाए।



वहीं, डीआईजी नवनीत सिकेरा ने यातायात में सुधार के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि राजधानी में वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ बाहर से रोज आने वाले वाहनों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक सिस्टम में आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल करना होगा।


बैठक में एलडीए उपाध्यक्ष एमपी अग्रवाल, अपर आयुक्त प्रशासन ओपी पाठक, नगर निगम के अधिशासी अभियंता एसके जैन समेत और भी कई अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed