फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One thousand people canceled Haj yatra 

एक हजार लोगों ने निरस्त कराई हज यात्रा

Wed, 17 Jun 2020 07:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Jun 2020 07:29 PM IST
सार

  • 25 जून को प्रदेश से रवाना होनी थी पहली उड़ान 

विज्ञापन
One thousand people canceled Haj yatra 
हज यात्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी को देखते हुए अब तक करीब एक हजार लोगों ने अपनी हज यात्रा निरस्त कर दी है। प्रदेश के हज यात्रियों की पहली उड़ान 25 जून को रवाना होनी थी, लेकिन हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस संबंध में अभी तक कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में यात्रा प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश से इस बार 28, 045 यात्रियों को हज यात्रा पर जाना था। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने पहली किस्त जमा करने के बाद दूसरी किस्त के लिए अंतिम तारीख 31 मार्च तय की थी। सभी तैयारियां पूरी करने के बाद प्रदेश से 25 जून से उड़ान का सिलसिला शुरू होना था, लेकिन कोराना महामारी के कारण तैयारियां रोक दी गईं। 
विज्ञापन


उधर, हज कमेटी ऑफ इंडिया को अभी तक सऊदी अरब की ओर से रिहाइश के लिए बिल्डिंग चयन और यातायात के संबंध में अभी तक कोई निर्देश नहीं मिले हैं। इसे देखते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सभी राज्य हज कमेटियों को तैयारियों पर फिलहाल रोक लगाने और यात्रा निरस्त करवाने वालों को शत प्रतिशत धनराशि वापस करने का निर्णय लिया था। राज्य हज कमेटी के सहायक सचिव जावेद खान ने बताया कि अब तक करीब एक हजार लोगों ने यात्रा निरस्त करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed