{"_id":"5e92709a8ebc3e78bf175bb3","slug":"one-teacher-suspended-and-another-arrested-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः एक अध्यापक निलंबित और दूसरा गिरफ्तार, पहले ने की थी पीएम पर टिप्पणी और दूसरे ने सावरकर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः एक अध्यापक निलंबित और दूसरा गिरफ्तार, पहले ने की थी पीएम पर टिप्पणी और दूसरे ने सावरकर पर
Sun, 12 Apr 2020 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Apr 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला।
हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गत पांच अप्रैल को दीये जलाने के आह्वान पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सहायक अध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि सुरसा के बीईओ भगवान राव ने उन्हें पत्र भेजा है। इसमें बताया कि सुरसा ब्लाक के गांव सथरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में ईश्वर चंद्र वर्मा सहायक अध्यापक है। उसने प्रधानमंत्री की दीया जलाने की अपील पर अमर्यादित वीडियो अपनी फेसबुक आईडी से शेयर किए। कुछ अशोभनीय वीडियो अपलोड भी किए।
विज्ञापन
सुरसा के बीईओ की आख्या के आधार पर ईश्वरचंद्र वर्मा को दोषी मान उसे निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उक्त शिक्षक बीआरसी सुरसा से संबद्ध रहेंगे। बीएसए ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए सांडी के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार को नामित किया गया है।
विज्ञापन
वीर सावरकर पर अभद्र टिप्पणी में अध्यापक गिरफ्तार
उधर, आजमगढ़ में सोशल मीडिया में वीर सावरकर पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी को बरदह पुलिस ने अहिरौली से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में गांव के ही पंकज राय पुत्र जयप्रकाश राय ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तार आरोपी अहिरौली निवासी मुमताज अंसारी पुत्र इस्लाम है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने 26 फरवरी को वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर पोस्ट की गई फोटो पर अभद्र टिप्पणी की थी। आरोपी समद इंटर कालेज भदोही में सहायक अध्यापक है। इसके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।