फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one suffering with fever returning from.mumbai by, admitted to hospital, dead

मुंबई से आए बुखार पीड़ित को ट्रेन से उतार अस्पताल भेजा, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
one suffering with fever returning from.mumbai by, admitted to hospital, dead
लखनऊ। मुंबई से लौट रहे प्रतापगढ़ निवासी मो. अली खान (50) की शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें तेज बुखार के साथ ही सांस लेने में तकलीफ थी। चारबाग में उन्हें ट्रेन से उतारकर अस्पताल भेजा गया था। मो. अली खान की मौत से अस्पताल में हड़कंप मच गया। शाम को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली। प्रतापगढ़ के रहने वाले मो. अली खान मुंबई से लौट रहे थे। चारबाग स्टेशन पर उनकी हालत गंभीर होने पर शनिवार सुबह उन्हें ट्रेन से उतार लिया गया। आननफानन में उन्हें सिविल अस्पताल की कोविड इमरजेंसी में भेजा गया। वहां पर दो घंटे चले इलाज के बाद सुबह करीब सात बजे उनकी मौत हो गई। इससे वहां पर भर्ती अन्य मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कराया गया। आननफानन में शव को पैक करके मॉर्च्युरी भेजा गया। निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि प्रवासी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शव तीमारदारों को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed